✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भैंस लेकर राजद कार्यालय पहुंचे STET अभ्यर्थी, अपनी मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:47:54 AM

पटना(PATNA): बिहार में STET अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं. अभ्यर्थी राजद पार्टी ऑफिस के पास एकजुट होकर अपनी मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं. ये लोग बिहार के शिक्षा मंत्री और राजद विधायक से मिलने की मांग कर रहे हैं. ये लोग कह रहे हैं कि सरकार की शिक्षा को लेकर स्थिति भैंस के आगे बीन बजाने जैसी है. इसलिए आज हमलोग राजद दफतर के आगे भैंस लेकर पहुंचे हैं और इसके जरिए हम सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं.

लचर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

दरअसल, बिहार की लचर शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाए जाते हैं. इसको लेकर विभाग लगातार कोई न कोई नया तरकीब लगाते रहती है. लेकिन, इसके बावजूद सुधार कम ही नजर आता है. इसी कड़ी में अब पिछले कई महीनों से अपनी बहाली को लेकर आंदोलन कर रहे STET अभ्यर्थी द्वारा अब राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर भैंस लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. इस दौरान वो 2019 शिक्षक बहाली की प्रक्रिया अभी तक लंबित रहने को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

शिक्षा मंत्री के आगे कितना भी बीन बजाओ कोई फर्क नहीं पड़ने वाला

वहीं, अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे इन अभ्यर्थियों का कहना है कि बिहार के शिक्षा मंत्री और उनका विभाग भैंस के माफिक हो गया है. उनके आगे कितना भी बीन बजाओ कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. लेकिन, हमलोग भी शांत नहीं बैठने वाले हैं. हमलोग लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहेंगे और जबतक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाएगी, तब तक पीछे नहीं हटेंगे. छात्रों का कहना है कि महागठबंधन सरकार बिहार के छात्रों का गला घोट रही है.

Tags:STET candidatesSTET candidates reached RJD office with buffaloSTET candidates reached RJD officeprotesting for their demandsbihar stetbihar stet eligibilitybihar stet eligibility criteria 2022bihar stet eligibility 2023bihar stet eligibility 2022bihar stet eligibility criteria 2023bihar stet commerce eligibilitybihar stet paper 2 eligibilitybihar stet form eligibilitybihar stet computer teacher eligibilitybihar stet vacancy 2023bihar stet news today 2022bihar stet news todaybihar stet latest news todaybihar stet syllabus 2022teachers addateachers adda247stet

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.