✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

22 वर्ष के युवक के पेट में फंसा था स्टील का ग्लास, PMCH के डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला बाहर

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:39:30 AM

पटना(PATNA): मेडिकल फील्ड में वैसे तो कई ऐसे चौंकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन कुछ मामले ऐसे होते हैं जिसे सुनकर डॉक्टर भी अचरज में पड़ जाते हैं. ऐसा ही एक मामला पटना के PMCH में सामने आया, जहां एक युवक अपने पेट में स्टील का ग्लास होने की शिकायत लेकर पहुंचा था. PMCH में 11 सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी कर 22 वर्षीय युवक के पेट से स्टील का गिलास निकाला है.

प्रोफेसर आईएस ठाकुर के यूनिट में किया गया सर्जरी सम्पन्न

सर्जरी बीते 4 अक्टूबर को अस्पताल के सुपरिटेंडेंट और सर्जरी विभाग की एचओडी प्रोफेसर आईएस ठाकुर के यूनिट में संपन्न किया गया. अस्पताल प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि बेतिया का एक 22 वर्षीय युवक रितेश कुमार अस्पताल में एडमिट हुआ था. युवक के शौच के रास्ते में मेटल का ग्लास फंसा था, जिस देख सभी चिकित्सक हैरान हो गए. जांच के दौरान एक्सरे में यह पता चला कि ग्लास कहां पर फंसा हुआ है. इसके बाद चिकित्सकों ने सर्जरी की आवश्यकता महसूस की. इसके बाद 11 चिकित्सीय टीम ने सर्जरी किया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.