✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हाल-ए-मंईयां योजना: इधर सरकार करती रही दावा उधर 1.34 हजार लाभुकों के कट गए नाम, नए लाभुक करते रह गई इंतजार

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:16:40 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला सच सामने आया है. योजना में पिछले 11 महीनों से नई महिलाओं की एंट्री पूरी तरह बंद है, लेकिन बाहर निकलने का रास्ता लगातार खुला हुआ है. यानी कि हर महिने लाभुकों के नाम योजना के लिस्ट से काटे जा रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि जैसे ही किसी लाभुक महिला की उम्र 50 साल पूरी होती है, उसका नाम अपने आप पोर्टल से हटा दिया जाता है. दूसरी ओर, 18 साल की उम्र पूरी करने वाली नई पात्र महिलाएं योजना में जुड़ ही नहीं पा रही हैं.

हर महीने हजारों नाम हो रहे हैं बाहर

आंकड़ों के मुताबिक, हर महीने कम से कम 8 हजार और अधिकतम 20 हजार महिलाओं के नाम योजना से कट रहे हैं. सिर्फ उम्र सीमा पूरी होने की वजह से बीते 11 महीनों में 1 लाख 33 हजार 776 महिलाओं का नाम पोर्टल से हट चुका है. वहीं, राज्यभर में अब भी करीब ढाई लाख नए आवेदन लंबित पड़े हैं, जिन्हें पोर्टल पर जोड़ा ही नहीं जा रहा.

पोर्टल खराब या नई एंट्री पर अघोषित रोक?

अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि पोर्टल में तकनीकी दिक्कत है. लेकिन जानकारों का कहना है कि नए लाभुकों को जोड़ने पर अघोषित रोक लगा दी गई है. नियम साफ है कि 18 से 50 वर्ष की महिलाएं योजना की पात्र हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि फिलहाल सिर्फ बाहर होने का रास्ता ही खुला है.

अब तक कट चुके हैं 5.63 लाख से ज्यादा नाम

मुख्यमंत्री ने 6 जनवरी 2025 को मंईयां सम्मान योजना की बढ़ी हुई राशि जारी की थी. उस दिन 56 लाख 61 हजार 791 लाभुकों के खातों में 2500 रुपये की राशि भेजी गई थी. कुल ट्रांसफर राशि थी 1415 करोड़ 44 लाख रुपये. इसके बाद विभिन्न कारणों से अब तक 5 लाख 63 हजार 791 लाभुकों के नाम योजना से हट चुके हैं.

मंईयां सम्मान योजना में अब तक क्या-क्या बदला

  • अगस्त 2024 में झारखंड में शुरू हुई मंईयां सम्मान योजना
  • शुरुआत में हर लाभुक को 1000 रुपये प्रतिमाह की सहायता
  • विधानसभा चुनाव से पहले राशि बढ़ाकर 2500 रुपये करने की घोषणा
  • 6 जनवरी 2025 को पहली बार बढ़ी हुई राशि जारी
  • 56.61 लाख लाभुकों को 1455 करोड़ 44 लाख रुपये ट्रांसफर
  • सत्यापन में गलत और फर्जी पाए गए 4.30 लाख लाभुकों हटाए गए
  • 50 साल की उम्र पूरी होने पर 1.34 लाख महिलाओं के नाम कटे
  • अक्टूबर में 51.04 लाख, नवंबर में 50.98 लाख लाभुकों को राशि मिली
  • दिसंबर में लाभुकों की संख्या और घटने का अनुमान

अब सवाल यही है कि जब योजना महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए है, तो नई पात्र महिलाओं के लिए दरवाजे आखिर कब खुलेंगे?

Tags:मंईयां योजनामंईयां योजना का खुलासामंईयां योजना 18 से 20 वर्ष आवेदन शुरूमंईयां योजना 2500रु संकल्प पत्र जारीझारखंड योजना खबरझारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजनामईया सम्मान योजना पैसा कब मिलेगामैया योजना पैसा कब मिलेगामुख्यमंत्री योजना झारखंडमहिला योजना झारखंडझारखंड की बड़ी योजनायोजना का पैसा नहीं मिलामैया सम्मान योजना का पैसा कब मिलेगामंईयां सम्मान का फिर से कैम्प लगेगाझारखंड महिला सम्मान योजनाwelfare schemegovernment kept making claimsthe names of 1.34 lakh beneficiaries were removedmaiyan samman yojnamaiya samman yojnamaiya samman yojna 2500maiya samman yojna rashimaiya samman yojna sudharmaiya samman yojna jharkhandmaiya samman yojna new updatejharkhand maiyaa samman yojnamaiya samman yojna new instalmentmukhymantri maiya samman yojnamaiya samman yojanamaiya samman yojna form fil upmaiya samman yojna kab milegamaiya samman yojna pachva kistmaiya samman yojna 9th instalmentmaiya samman yojna jharkhand sarkarmaiya samman yojana formmaiya samman yojana 2500maiya samman yojana 17 kistmaiya samman yojana 17 kist kab aayegimaiya samman yojana 17 kist kab milegamaiya samman yojana 16+17 kistmaiya samman yojana 18 kistmaiya samman yojana 16 kistmaiya samman yojana 15 kistmaiyan samman yojna 1000maiya samman yojna 9th kist kab milegamaiya samman yojana 17th kist kab aayegamaiya samman yojana 16 kist kab aayegimaiya samman yojana 16 kist kab milegamaiya samman yojana 15 kist kab milegamaiya samman yojana ka 17th kist kab aayega

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.