✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

SSC Stenographer Recruitment: 12वीं पास के लिए SSC ने स्टेनोग्राफर के 261 पदों पर निकाली भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:03:05 PM

TNP DESK- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए एक और वैकेंसी आ गई है. दरअसल कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जून से शुरू हो चुकी है. वही आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जून तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एसएससी 261 पदों को भरेगा.

शैक्षणिक योग्यता 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 12वीं पास होना चाहिए.

आयु सीमा 

स्टेनोग्राफर की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियम अनुसार छूट दी जाएगी. अधिक जानकारी के लिए आप जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

चयन प्रक्रिया 

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी की भर्ती कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) मोड में ली जाएगी. परीक्षा 6 अगस्त से 11 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी. इसके बाद उम्मीदवार का स्किल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा.

आवेदन शुल्क 

आवेदन करने के लिए जनरल उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा जबकि महिला, एससी, एसटी, ओबीसी और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लगेगा.

ऐसे करें आवेदन 

आवेदन करने के लिए सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं 

होम पेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें 

रजिस्ट्रेशन करने के बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें 

अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें 

भविष्य के संदर्भ के लिए  फॉर्म का एक प्रिंटआउट लेकर रखें

Tags:SSC Stenographer RecruitmentSSCSSC Stenographer 2025SSC Stenographer vacancy 2025Government jobSarkari NaukriTrending newsTrending nowJob recruitmentJob opportunityJob alert

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.