✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

SSC CHSL 2024 Recruitment: SSC CHSL में 3712 पदों के लिए भर्ती शुरू, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:42:44 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. SSC CHSL 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मई 2024 तक है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3712 पदों को भरा जाएगा.

इन पदों पर होगी भर्ती 

एलडीसी, जेएसए और डीईओ सहित कई अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए टियर 1 परीक्षा का आयोजन जून-जुलाई में किया जाएगा. 

शैक्षणिक योग्यता 

डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) ग्रेड ए के पद के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से गणित के साथ विज्ञान में 12वीं का पास होना अनिवार्य है. वहीं एलडीसी/जेएसए और डीईओ/डीईओ ग्रेड ‘ए’ के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य होगा.

आयु सीमा 

SSC CHSL में भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं उम्मीदवारों का जन्म 2 अगस्त 1997 और 1 अगस्त 2006 के बीच होना चाहिए. ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार  को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष और एससी व एसटी को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है.

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जायें 
  • इसके बाद अपने Registration number और पासवर्ड को डालें
  • फिर Latest Notification के अंदर संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2024 पर क्लिक करें
  • इसके बाद आवेदन करें वाले लिंक पर क्लिक करें
  • फिर Application form  भरें और जमा करें
  • आखिरी में एक प्रिंट आउट ले कर रख लें 

 

Tags:ssc chsl 2024ssc chsl syllabus 2024ssc chsl vacancy 2024ssc chsl 2024 preparationssc chsl age limit 2024ssc chsl 2024 notification expected datessc chsl 2024 vacancyssc chsl new vacancy 2024ssc chsl notification 2024ssc chsl 2024 syllabusssc chsl salary 2024ssc chsl 2024 strategyssc chsl exam pattern 2024ssc chsl 2024 notification datessc chsl 2024 notificationssc chsl eligibility criteria 2024ssc chsl 2024 notification kab aayegajob alertjob searching

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.