✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Special Train : होली पर यात्रियों को मिलेगा राहत, रांची से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 6, 2026, 10:34:31 AM

रांची (RANCHI): होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने रांची से तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, त्योहार के दौरान अगर यात्रियों की संख्या और बढ़ती है तो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों पर भी विचार किया जाएगा.

रांची रेल मंडल से होली के अवसर पर रांची–गोरखपुर–रांची, रांची–अजमेर–रांची और रांची–जयनगर–रांची स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. वहीं, टाटानगर रेल मंडल से टाटानगर–किशनगंज–टाटानगर और टाटानगर–बक्सर–टाटानगर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है. इन ट्रेनों से झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि होली के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोग अपने गृह नगरों की ओर रवाना होते हैं. इसी वजह से ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ देखने को मिलती है. हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.

इसी बीच यात्रियों की सुविधा और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए रांची रेल मंडल ने विशेष टिकट जांच अभियान भी चलाया. गुरुवार को बानो रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट विजय कुमार यादव के नेतृत्व में सघन टिकट जांच और जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. इस दौरान तीन मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, 14 टिकट जांच कर्मी, 13 आरपीएफ जवान और छह जीआरपी कर्मी तैनात रहे.

अभियान के तहत गोरखपुर–संबलपुर, जम्मूतवी–संबलपुर, जयनगर–राउरकेला, हटिया–झारसुगुड़ा मेमू और पुरी–हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की जांच की गई. जांच के दौरान बिना टिकट या अनधिकृत यात्रा कर रहे 151 यात्रियों को पकड़ा गया. इसके अलावा बिना बुक किए सामान ले जाने सहित कुल 250 मामलों में कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया.

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन करें. अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से स्पेशल ट्रेनों व सघन जांच अभियानों को अंजाम दिया जा रहा है.

Tags:Special TrainSpecial Train in ranchiranchi updateSpecial Train from ranchi n holiholi 2026indian railwaysSpecial Train for holitrain schedule

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.