✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शहीद दिवस समारोह में विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को नहीं मिली कुर्सी, स्‍मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर लौटे 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:21:15 AM

पटना(PATNA): शहीद दिवस के मौके पर बिहार विधानसभा में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत सभी नेता इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे. लेकिन विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बैठने की व्यवस्था ही वहां नहीं थी. जबकि सीएम और डिप्टी सीएम समेत सभी के लिए कुर्सियां लगी थीं. लेकिन विजय सिन्हा के लिए कुर्सी नहीं थी. बता दें कि सरकार के बदलने के बावजूद विजय कुमार सिन्हा अभी बिहार विधानसभा के स्पीकर के पद पर हैं. उन्होंने अभी तक अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है. लेकिन उनके इस्तीफा देने से पहले ही उन्हें विधानसभा में आयोजित राजकीय समारोह से आउट कर दिया गया.

विजय कुमार सिन्‍हा ने शहीद स्‍मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसके बाद वे विधानसभा स्थित अपने कार्यालय लौट गए. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पद से इस्तीफा देने के सवाल पर कहा कि जब तक संवैधानिक पद पर हूं तब तक ऐसी कोई बात नहीं करूंगा, जब पद से इस्तीफा दे दूंगा तो खुलकर बात करुंगा. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.