✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया शादी से जुड़ा एक रोचक किस्सा, बताया कैसे की थी पिता से जहीर इकबाल से शादी की बात

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:25:03 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल इन दिनों अपने जीवन के सबसे सुखद पलों को एंजॉय कर रहे है, करें भी क्यों ना आखिर दोनों के सात साल का सच्चा प्यार मुकम्मल जो हुआ है,लेकिन ये इतना आसान नहीं था, सोनाक्षी सिन्हा ने जब शादी की तो पूरे देश में इस बात की चर्चा होने लगी की, आखिर दुसरे समुदाय के लड़के से क्यों शादी कर रही है, लेकिन एक्ट्रैस ने इस चुनौतीपूर्ण समय का डटकर सामना किया, जिसका परिणाम है कि सोनाक्षी अपने पति के साथ एक अच्छी लाइफ एंजॉय कर रही है.

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया शादी से जुड़ा एक रोचक किस्सा

वहीं हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी से जुड़े एक अहम किस्से को शेयर किया, कि जब उन्होने अपने पिता से अपने बॉयफ्रेड से शादी की बात की तो उनके पिता शत्रुध्न सिन्हा का पहला रिएक्शन क्या था. सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि जहीर इकबाल से अपनी शादी की बात करने जब वो अपने पिता के पास गई तो वो काफी नर्वस थी, उन्हे समझ नहीं आ रहा था कि जब उनके पिता इस बारे में सुनेंगे, तो उनका पहला रिएक्शन क्या होगा. सोनाक्षी ने बताया कि उन्होने अपने पिता से कहा कि आपको मेरी शादी की चिंता नहीं है क्या, तो शत्रुध्न सिन्हा वे कहा कि हां इस बारे में मैने तुम्हारी मां से बात की है, फिर सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें जहीर नाम के लड़के से प्यार है, तो उनके पिता ने कहा कि हां मैने भी पढ़ा है,अच्छा है जब दोनों एक दुसरे को चाहते है, तो मुझे कोई एतराज नहीं है.

सोनाक्षी बताती है कि उनके पिता काफी सपोर्टिव है

सोनाक्षी ने जब पिता से ये बात शेयर कर ली, तो उन्हे एहसास हुआ कि ये इतना आसान था, सोनाक्षी बताती है कि उनके पिता काफी सपोर्टिव है, और इस शादी से काफी खुश भी है.उनके पिता शत्रुध्न सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल के बीच बहुत ही अच्छे रिश्ते है, जो आये दिन देखने को मिलता है.आपको बताये कि शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा और उनके पिता शत्रुध्न सिन्हा को काफी ट्रोल किया गया था, लेकिन उनके पिता ने हर परिस्थिति में अपनी बेटी का साथ पूरा निभाया.

Tags:Sonakshi SinhaJahir IqbalSonakshi Sinha and jahur IqbalSonakshi Sinha marriageSatrudhan SinhaSonakshi Sinha fatherIntresting story of Sonakshi Sinha marriageEntertainment

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.