कटिहार (KATIHAR): कटिहार में एक दामाद ने अपनी सास की चाकू गोद कर हत्या कर दी. घटना 3 दिन पहले की है पर रविवार को शाम शव से दुर्गंध निकलने के बाद आसपास के लोगों को इस घटना का बारे में पता चला. घटना बिहार के कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर की है. जब स्थानीय लोगों ने मकान मालिक को इसकी सूचना दी, तब मकान मालकिन ने पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की जांच में जुट गई है.
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद फरार है. मृतिका की पुत्री ने अपने पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है. मृतका की पहचान मनिया गांव निवासी 55 वर्षीय सुशीला देवी के रूप में हुई है.
