✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

इतनी खुशी...स्टेज पर दुल्हन को देख पगलाया दुल्हा, उछल-उछलकर लगा नाचने, देखें Viral वीडियो

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:59:05 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आए दिन सोशल मीडियो पर कुछ न कुछ वायरल होते ही रहता है. ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कमाल का वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें दिखाया गया है कि एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन को देखकर ऐसा डांस किया कि वहां मौजूद हर कोई बस देखता ही रह गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा खुशी से ऐसे नाच रहा है जैसे उसने करोड़ों की लॉटरी जीत ली हो.

इंटरनेट की जनता दूल्हे के इस वीडियो का खूब लुत्फ उठा रही है. कुछ लोग कह रहे हैं कि लगता है भाई की शादी बहुत देर से हुई है, इसलिए वो इतनी खुशी से नाच रहा है! वहीं कुछ लोग मजे लेते हुए कह रहे हैं कि लड़का ऐसे उछल-कूद कर रहा है और हाथ हिला रहा है जैसे कोई बच्चा अपनी पसंदीदा चॉकलेट देखकर नाचता है.

वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन जयमाला स्टेज के ठीक सामने खड़ी नजर आ रही है, जबकि दूल्हा उसका चेहरा देखकर खुशी से नाच रहा है. फिर लड़का इतनी खुशी से नाचता है कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते. यह देखकर आसपास मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते. क्योंकि, दूल्हे ने जिस तरह उत्साह में डांस किया, वैसा आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा.

दूल्हे के डांस का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 10 मई को @memer_shiv4m नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया, जिसे अब तक करीब 29 हजार लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि मजेदार कमेंट्स की बौछार हो गई है. एक यूजर ने कमेंट किया, मौत भी आ जाए तो ऐसा कॉन्फिडेंस नहीं आना चाहिए. दूसरे यूजर ने कहा, लगता है दुल्हन को देखकर भाई पागल हो गया है. एक और यूजर ने लिखा, बस करो भाई वरना वो तलाक दे देगी. एक और यूजर ने कमेंट किया, लगता है भाई जमीन फाड़कर ही मानेगा. एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा, मैं पूरी पुरुष जाति की तरफ से माफी मांगता हूं.

Tags:Viral VideoDesi Groom funny danceGroom went crazy after seeing Bride Facegroom funny dancefunny dance videodesi groom dance videobride groom dance videoदुल्हन का दीदार करते ही पगलाया दूल्हादुल्हन का चेहरा देख पगलाया दूल्हादूल्हे का फनी डांसदूल्हे का डांस वीडियो"

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.