✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

प्याज के बोरे में छिपा कर हरियाणा से बिहार में हो रही शराब की तस्करी,50 लाख की शराब के साथ ट्रक जब्त  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:07:52 AM

गोपालगंज(GOPALGANJ): हरियाणा से ट्रक में प्याज की बारियों में छिपाकर लाई जा रही 50 लाख की विदेशी शराब को उत्पाद पुलिस ने जब्त किया है. यूपी-बिहार के गोपालगंज स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर हैंड स्कैनर मशीन से जांच के बाद शराब पकड़ी गयी है.  जब्त शराब की खेप को हरियाणा के पानीपत  से लाई जा रही थी, जिसकी डिलेवरी मुजफ्फरपुर में करनी थी. उत्पाद पुलिस ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है. वहीं, इस कार्रवाई के बाद उत्पाद टीम ने चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच बढ़ा दी है.

उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में वाहनों की जांच चल रही थी. हैंड स्कैनर मशीन से जांच के दौरान एमएच नंबर की एक ट्रक पकड़ी गयी. जिसमें प्याज की बोरियों के अंदर छिपाकर रखे गये 500 कार्टून से ज्यादा शराब मिली. जब्त शराब की कीमत 50 लाख रुपए से ज्यादा है. उन्होंने बताया कि शराब की इस खेप को हरियाणा से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी. प्याज सड़ गयी थीं, जिसके कारण दुर्गंध भी आ रही थी.

उन्होंने बताया कि शराब की बरामदगी होने के बाद उत्पाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान पानीपत के चांदनी बाग थाने के दलवीर नगर निवासी धर्मवीर सिंह के रूप में किया गया है. वहीं, गिरफ्तारी के बाद ड्राइवर की पत्नी सुनीता देवी को सूचित किया गया. इस मामले में बैकवर्ड व फरवर्ड लिंकेज की पुलिस और उत्पाद टीम जांच कर रही है. अबतक पुलिस और उत्पाद टीम को शराब माफियाओं के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है.

Tags:Smuggling of liquor from Haryana to Bihartruck seized with liquor worth 50 lakhsbihar me sharab bandibiharbihar newssharabhariyanagopalganj news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.