☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार से दर्दनाक खबर : सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह की मौत,पाँच मासूम ज़िंदगी और मौत से कर रहे लड़ाई,देखिए दुर्घटना का वीडियो

किशनगंज(KISANGANJ):  दर्दनाक सड़क हादसे में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक एक ही परिवार के है.पौआखाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है. NH327 पर पेटभरी चौक के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और कंटेनर में टक्कर हुई.  जिसमे स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए.स्थानीय लोगों के मुताबिक  हादसे में चार महिलाओं के साथ साथ एक मासूम और स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई. जबकि पाँच  बच्चे गंभीर रूप से घायल है. सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है. घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है.    

बता दे की पांच लोगो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.  जबकि एक मासूम बच्चें की मौत किशनगंज MGM में इलाज के दौरान हो गई है. वहीं  पांच मासूम बुरी तरह घायल है.  जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.  मृतक अररिया जिले के जोकि हाट के बताए जा रहे हैं. जो की सिलीगुड़ी की तरफ जा रहे थे. हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों  की भारी भीड़ जुट गई और स्कॉर्पियो में फंसे चालक के शव को  किसी तरह से बाहर निकाला.मौके पर पुलिस पहुँच कर सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. साथ ही अनुसंधान में जुटी है. इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई.      

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन ने बताया कि मृतक सभी एक ही परिवार के थे. बचे हुए  मासूमों के सर से परिजनों का साया उठ गया है.नगर अध्यक्ष ने खुद की गाड़ी से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. अपनी निगरानी में अस्पताल में घायल बच्चों का इलाज शुरू कर कराया है. इस दर्दनाक घटना को देख कर सभी की आंखे नम हो गई. घटना के बाद मौके पर एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे है और पुलिस के द्वारा अग्रतर कारवाई की जा रही है.

Published at:14 Jul 2024 08:42 PM (IST)
Tags:breaking newsbihar newsbiharbihar news livebihar breaking newsbihar politicsbihar jharkhand newsbihar latest newsbihar teacher newsbihar rainbihar breaking news liverain in biharbihar weatherbihar hindi newsbihar news hindibihar floodbihar weather newsnews 18 biharbihar weather todaybihar weather updatebihar flood newsbihar news todaybihar politics livebihar road accidentbihar accidentbihar accident newsroad accident in biharroad accidentbihar road accident newsaccident in biharbihar road accident news todayaccidenttruck accident biharroad accident newsbihar to delhi bus unnao accidentroad accident news in biharbihar truck accidentaccident news in biharaccident newsunnao bus accidentcar accidentkatihar bihar road accidentbihar katihar road accidentkishanganj road accidentkishanganj accidentkishanganj newskishanganjkishanganj bus accidentbus accident in kishanganjvaishali accidentkishanganj bus accident hindi newsbihar kishanganj accident newsroad accident in kishanganjkishanganj road accident newslive coverage of kishanganj accidenttrain accident today5 died in kishanganj road accident
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.