✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

उद्घाटन के छह दिन बाद ही जेपी गंगा पथ का फुटपाथ धंसा,  दो दिन की बारिश में खुली पोल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:11:20 PM

पटना(PATNA): मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर पटना में जेपी गंगा पथ के प्रथम फेज़ का उद्घाटन 24 जून 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. लेकिन उद्घाटन के छठे दिन ही सड़क के किनारे बना फुटपाथ अचानक धंस गया. पटना में हुए दो दिनों की बारिश से फुटपाथ का यह हाल हो गया. जिस पर चल पाना भी अब मुश्किल हो गया है.

यह भी पढ़ें 

विधानसभा में समानांतर सदन, विपक्ष के विधायकों के बीच तेजस्वी ने की 20 लाख नौकरी की घोषणा

दो दिनों की ही बारिश में खुली पोल 

उद्घाटन के चंद दिनों के बाद ही मरीन ड्राइव की स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है. जेपी पथ के प्रथम फेज का उद्घाटन कुछ दिन पहले CM नीतीश कुमार के द्वारा किया गया था. मानसून के प्रवेश के साथ ही दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से मरीन ड्राइव पर सड़क के बगल में बना पाथवे धंस गया है. जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पाथवे से चलना भी अब मुश्किल हो गया है. उद्घाटन के छठे दिन पाथवे के धसने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. पाथवे से होकर गुजर रहे लोग भी इसे देखकर हैरान हैं. जेपी गंगा पथ के उद्घाटन के बाद इसकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे. पिछले रविवार को तो मरीन ड्राइव को देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी की यहां जाम की स्थित पैदा हो गयी थी. पटना के मरीन  ड्राइव को देख लोग भी काफी खुश नजर आए. लेकिन उद्घाटन के छह दिन बाद ही इसकी पोल खुल गयी. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.