✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बीच सड़क पर घुटनों के बल बैठाकर युवती को गोलियों से किया छल्ली, वीडियो वायरल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:52:26 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  असम धेमाजी के सिलापात्थर इलाके से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस वायरल वीडियो में एक युवती अपने घुटनों के बल बीच सड़क पर बैठी हुई नजर आ रही है, साथ ही युवती अपने दोनों हाँथो को अपने सर के पीछे रखी हुई है, उसी दौरान अचानक से एक युवक भाग कर जाता है, और उस युवती को अपने पैरों से जोरदार प्रहार करता है. जिसके बाद युवती सड़क पर औंधी मुह गिर जाती है, फिर वही युवक उस युवती का बाल पकड़ता है और उसको दुबारा उठता है, और उस लड़की को उसी तरह दोबारा उसके घुटनों पर बैठा देता है, ठीक उसके थोड़े ही देर बाद एक युवक  युवती के पीछे खड़े होकर अपनी बन्दूक तान देता है, और देखते ही देखते वह युवक उस युवती को गोली मार देता है. गोली लगते ही युवती जमीन पर धड़ाम से गिर जाती है, जिसके बाद वह युवक युवती के पास आता है और एक के बाद एक युवती के सर पर चार गोलियां मार देता है. इस घटना के दौरान मौके पर कई लोगों को भी देखा जा रहा है, जो मूकदर्शक बनकर पूरी घटना को देखते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही उनमें से कुछ ऐसे भी लोग वीडियो में देखे जा सकते हैं, जो लोग अपने मोबाईल से पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाईल कैमरे में कैद करते हुए देखे जा सकते हैं. घटना में मारी गई युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, पर सोशल मिडिया पर उस युवती के बारे में व पूरी वारदात के बारे में इतना जरूर बताया गया है की युवती अरुणाचल प्रदेश के आदि ट्राईव से है, और उसको मौत के घाट उतारने वाले लोग तिराब चांगलांग लोंगडिंग जिले से हैं. एनएससीएन ग्रुप के बताए जा रहे हैं, जो ग्रुप भारत में प्रतिबन्ध है. साथ ही यह भी बताया जा रहा है की यह ग्रुप असम के उलफ़ा उग्रवादी मिलिटेन से भी जुड़े हुए हैं. घटना के बारे में सोशल मीडिया पर यह भी जानकारी दी जा रही है, की युवती अपने पति से डिवोर्ष लेना चाहती थी, साथ ही वह अपने पति से मेन्टनेंस भी मांग रही थी जिसको लेकर इस युवती को इन लोगों ने दर्दनाक मौत दे दी. हालांकि इस वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है, इसका कहना मुश्किल है,  पर इस वायरल विडिओ को लेकर सोशल मीडिया पर तरह -तरह के सवाल जरूर उठाए जा रहे हैं.

Tags:Asam newsthe girl was fired with bulletsViral video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.