✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सीतामढ़ी: गहरे नींद में जिंदा जल गए नानी और नाती, परिवार में मचा कोहराम

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:40:17 AM

सीतामढ़ी(SITAMARHI): जिले में एक बहुत ही दुखद घटना आमने आई है. जहां बीती देर रात सोए हुए हालत में अचानक आग लगने से नानी और नाती की मौत हो गयी. घटना नानपुर थाना क्षेत्र के गौरा पंचायत वार्ड 10 चटगौरा गाँव की है. घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया.

मिली जानकारी के मुताबिक़, चटगौरा गांव निवासी चुमन राम के परिवार के लोग अपने फुस के मकान में गहरी निंद्रा में सोए थे कि अचानक आग लग गयी. इस घटना में चुमन राम की बुज़ुर्ग पत्नी राम परी देवी और उसका नाती कार्तिक कुमार बुरी तरह से झुलस कर राख में तब्दील हो गए. लोग जबतक जागते तबतक घर में चारों तरफ से आग लग चुका था.

कई जानवर संग सारा सामान जलकर राख

घर में बंधा हुआ भैंस, बकरियां और सारा सामान भी जल कर राख में तब्दील हो गया. ग्रामीण इस दिल दहला देने वाली घटना से दहशत में आ गए. पंचायत की पूर्व मुखिया पुष्पा देवी सहित अन्य समाजसेवियों ने स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है. घटना स्थल पर नानपुर सीओ आलोक कुमार, थानाअध्यक्ष राकेश रंजन, राजस्व कर्मचारी मिथलेनदर सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर हालात का जायज़ा लिया और परिजनों को भरोसा दिलाया कि जितना सम्भव हो सकेगा इस परिवार की सरकार के स्तर से मदद की जाएगी.

Tags:SitamarhiSitamarhi newsGrandmother and grandson burnt alivechaos in the familyBIHAR NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.