✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सीता सोरेन पर उनके पूर्व पीए की बहन ने दर्ज करा दिया मुकदमा, सुनवाई 28 को

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:30:23 PM

रांची (RANCHI) : पूर्व विधायक सीता सोरेन पर हमला मामले में उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष की बहन रीना घोष ने रांची के सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराया है. रीना घोष ने सीता सोरेन के साथ-साथ उनके अंगरक्षकों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है. लिखित शिकायत में मुख्य रूप से अर्जुन कुशवाहा, विवेक सिंह और उनकी बहन रिंकू शाहदेव का नाम शामिल है. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की है. इस दिन शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया जाएगा.

जानिए सीता सोरेन पर क्या लगा है आरोप

रीना घोष का आरोप है कि उनके भाई देवाशीष घोष पहले सीता सोरेन पीए थे. लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में जामताड़ा सीट से हारने के बाद सीता सोरेन ने उन पर चुनाव में ज्यादा खर्च करने का आरोप लगाया और पैसे वापस करने का दबाव बनाने लगीं. 7 मार्च को देवाशीष को जबरन अगवा कर लिया गया और धनबाद के सरायढेला स्थित एक होटल में ले जाया गया. वहां बंदूक की नोक पर उनकी कार की चाबी, जमीन के कागजात और एटीएम कार्ड छीन लिए गए.

शिकायत में कहा गया है कि देवाशीष से सीता सोरेन के खाते में जबरन 3 लाख रुपये भी ट्रांसफर किए गए. इसके अलावा उनकी गाड़ी में रखे बैंक के चेक भी छीन लिए गए. इतना ही नहीं रीना का आरोप है कि नकली पिस्तौल दिखाकर सरायढेला थाने में देवाशीष के खिलाफ केस दर्ज कराया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.

 

Tags:sita sorensita soren newshemant sorenattack on sita sorenhemant soren on sita sorensita soren livesita soren news livesita soren pr hua hamlasita soren vs irfan ansarikalpana soren vs sita sorenkalpana sorensita soren attackbjp neta sita sorensita soren resignssita soren accidentchampai sorenshibu sorenirfan ansari call sita soren rijected maalsita soren accident todayirfan ansari controversial remark on sita sorensita soren jmmformer pa devasish ghoshformer mla sita sorenformer personal assistant pointed pistolsita soren daughterbjp leader sita sorensita soren interviewbjp sita sorensita soren bjpsita soren shibu sorensita soren hamlasita soren dumkaex mla sita sorensita soren ka newsभागड़ा sita sorensita soren cryingsita soren virodhSita Soren's former PA's sister filed a case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.