✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ भागलपुर स्टेशन परिसर, जानिये अग्निपथ से इसका क्या है कनेक्शन

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 10, 2026, 10:40:16 PM

भागलपुर (BHAGALPUR): केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय के तरफ से अग्निपथ योजना को लेकर पिछले दिनों बिहार के कई जिलों में इसका जमकर विरोध हुआ. उपद्रवी छात्रों ने जमकर हंगामा किया और कई ट्रेनों में आगजनी कर सरकारी संपत्ति को भी नष्ट किया. इसी बीच रविवार को फिर प्रशासन को गुप्त सूचना मिली कि अग्निपथ योजना को लेकर स्टेशन पर प्रदर्शन किया जा सकता है. जिसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस बल मुस्तैद

बता दें कि स्टेशन के बाहर और स्टेशन के अंदर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गए हैं. वहीं कई थानों के थाना प्रभारी भी स्टेशन चौक पर मौजूद हैं. इसको लेकर वरीय पदाधिकारियों की भी नजर लगातार इस पर देखी जा रही है. अगर कहीं से कोई आंदोलन करने के लिए छात्र आते हैं, तो उनको रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है. जिला पुलिस के साथ-साथ एसआईटी की टीम आरपीएफ और रेल पुलिस को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है. वही अभी तक प्रदर्शनकारी नजर तो नहीं आ रहे हैं. वहीं किसी प्रकार के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस बल मुस्तैद नजर आ रहे हैं.

रिपोर्ट: ऋषि कुमार, बिहार/भागलपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.