✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से दिल दहलाने वाली तस्वीर, RPF जवानों को सैलूट

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 1:00:50 AM

मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR): बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आरपीएफ जवानों की जांबाजी से एक महिला यात्री की जान बाल-बाल बची. महिला चलती ग्वालियर एक्सप्रेस से उतरने के दौरान गैप में गिर गई थी. चलती ट्रेन के बीच गैप में गिरी महिला को बचाने में आरपीएफ जवानों की खुद की भी जान जा सकती थी, लेकिन, जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को बचा लिया.

इससे पहले महिला के गैप में गिरने पर प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. लेकिन, आरपीएफ जवानों ने उसे सुरक्षित निकाल लिया. यात्री की पहचान नरकटियागंज के विशुनपुरवा की अंबिशा खातून के रूप में हुई. दरअसल, अंबिशा पटना से इलाज करा अपने घर नरकटियागंज जाने के लिए टिकट कटा ट्रेन आने के इंतजार में थी. वह तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर बैठी थी.

गिरते ही जवानों दौड़ कर गैप से निकाला

प्लेटफार्म तीन पर ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान ही उसे बाथरूम जाने की जरूरत पड़ गई. लेकिन,  इस प्लेटफॉर्म पर बाथरूम नहीं था. इसी बीच ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस आकर जंक्शन पर रुकी. ट्रेन रुकने पर वह बाथरूम जाने के लिए उसमें चढ़ गई. बाथरूम के दौरान ही ट्रेन बरौनी के लिए खुल गई. इससे वह घबरा गई और चलती ट्रेन से उतरने लगी. उतरने के क्रम में वह प्लेटफॉर्म के गैप में गिर गई. लेकिन, संयोग अच्छा था कि वहां आरपीएफ के दारोगा रविरंजन, गिरीश कुमार और सिपाही चंदन कुमार गश्ती में थे. महिला के गैप में गिरते ही तीनों जवान दौड़ कर उसे गैप से निकाल लिया. इसके बाद महिला का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया.  

Tags:rpf jawan save women liferpf constable save women liferpfmuzaffarpurmuzaffarpur newsrpf saves man's liferpf personal save life of a manencephalitis in muzaffarpurrpf jawan saves manrpf constable saved life of a female passengerrpf constable save lifefello passengers saved womanrpf constable saves passenger liferpf jawanrailway cop saves womanpassengers save woman in vasai railway station

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.