✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार से सन्न करने वाली खबर: प्रेमिका की हत्या कर सरेंडर को पहुंच गया थाने, कहा-ले लिया बदला

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 18, 2026, 5:40:43 PM

टीएनपी डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर से सन्न  कर देने वाली एक घटना सामने आई है .  एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और हत्या करने के बाद खून सना हाथ लेकर थाने पहुंच गया.  उसने पुलिस को बताया कि वह बेवफाई का बदला ले लिया है. जानकारी के अनुसार सकरा थाने के एक गांव में मंगलवार की देर रात को यह घटना हुई है.

मृतक स्कूली छात्रा थी.  ग्रामीणों ने बताया कि  हत्या करने के बाद हत्यारा युवक खुद थाने  में हाथ में पिस्तौल लेकर पहुंचा और सरेंडर कर दिया।  हालांकि पुलिस कह  रही है कि  छात्रा को गोली मार कर  भाग रहे  हत्यारे को गश्ती पुलिस ने पकड़ा है.  पुलिस ने एक पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया है. देर रात को किशोरी के घर में घुसकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया.  घटना के समय परिवार वाले सो रहे थे. उन्हें तनिक घटना की भनक नहीं लगी. पुलिस जब जांच को पहुंची तो  परिवारवालों को जगा कर हत्या की जानकारी दी.  घर में सीढ़ी पर किशोरी  की लाश पड़ी हुई थी.  जिसे देखकर परिजन चीत्कार करने लगे.  इसके बाद भीड़ जुट गई, पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadBiharghatnaMurderPolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.