✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सीबीआई की बिहार में एंट्री बंद करने के सवाल पर भिड़ गए महागठबंधन के ही दो नेता

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:52:17 AM

पटना(PATNA): बिहार में सीबीआई की एंट्री बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है. अब इसको लेकर जेडीयू और आरजेडी की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है. एक तरफ जहां आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानन्द तिवारी का कहना है कि राज्य में सीबीआई की एंट्री बंद करने के लिए महागठबंधन की मीटिंग हुई थी तो वहीं, जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने साफ़ तौर पर कह दिया है कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है.

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानन्द तिवारी ने यह कहा 

आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानन्द तिवारी ने कहा कि सीबीआई की एंट्री को लेकर सभी ने चिंता प्रकट किया था, जिसके बाद ये फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है. जब से लालू और नीतीश ने हाथ मिलाया है, तभी से बिहार में ये खेल चल रहा है. सीबीआई गठन के कानून में ये प्रावधान है कि सीबीआई को राज्य सरकार एक जनरल कंसेंट देगी तभी वो राज्य में आकर जांच कर पायेगी. हमारी भी व्यक्तिगत रूप से राय है कि राज्य सरकार उस सहमति को वापस लें, जिसमें सीबीआई को जांच का अधिकार दिया गया है. अब समय आ गया है कि राज्य सरकार इस पर एक्शन लें. 

यह भी पढ़ें:

RJD Thanda politics: बीजेपी सांसद रमा देवी का बड़ा बयान, कहा लालू परिवार ने मेरे पति को किया था ठंडा 

सीबीआई जानबूझकर कर रही परेशान 

वहीं, जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि मुझे पीटीआई से ये जानकारी मिली कि महागठबंधन की मीटिंग हुई, जिसमें ये फैसला हुआ कि सीबीआई जांच के लिए राज्य सरकार का कंसेंट चाहिए. जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होने के बाद भी आपको जानकारी कैसे नहीं है तो इस पर उन्होंने कहा कि  ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है. लेकिन अगर शिवानंद जी बोल रहे हैं तो कोई बात होगी. बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई जानबूझकर हमें परेशान कर रही है. जब से महागठबंधन की सरकार आई है, तभी से बीजेपी की साज़िश रची जाने लगी है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.