टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पति पत्नी के बीच विश्वास एक ऐसी पतली डोर होती है जो दोनों के रिश्ते को बांधे रखती है लेकिन जब यहीं विश्वास की डोर शक में बदलती है तो जिंदगी दोनों की तबाह होती है.दरअसल उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां पति-पत्नी के बीच बनी शक की दीवार इतनी लंबी हो गई कि इसमे एक की जान चली गई.आपको बता दें कि ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का एक निजी अस्पताल के हॉस्टल का है जहां 28 साल की नर्स प्रियंका की मौत संदिग्घ परिस्थियों में हुई है.
मोबाइल फोन से जो पता चला उससे उड़ गए होश
जब पुलिस मामले की जांच में जुटी तो एक हैरान करने वाला तथ्य सामने आए जिसने पत्थर दिल पति की सच्चाई को लोगों के सामने उजागर कर दिया.पुलिस के जांच में पता चला कि मरने से पहले प्रियंका पूरी रात अपने पति को फोन और मैसेज करके बात करने की कोशिश करती रही, लेकिन उसके पति ने फोन रिसीव नहीं किया उसे व्हाट्सएप पर 63 बार कॉल किया 47 मैसेज किया पूरी रात सॉरी बोलने की कोशिश करती रही लेकिन उसकी पति ने ना तो फोन रिसीव किया ना ही मैसेज का रिप्लाई किया.
साल 2014 में हुई थी दोनों की शादी
मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका की शादी पीलीभीत के कुँवरपुर बंजारिया निवासी सुनील से साल 2014 में हुई थी दोनों पेसे से नर्स है लेकिन किसी विवाद की वजह से प्रियंका पिछले 6 महीने से प्रियंका अपने दोस्त आस्था के साथ अस्पताल के हॉस्टल में रह रही थी.घटना वाले दिन तबियत ख़राब की बात कह कर उसने छुट्टी ली थी, हालांकी आस्था ड्यूटी पर चली गई थी जब वह दोपहर में वापस लौटी तो उसने प्रियंका को उठाने की कोशिश की लेकिन प्रियंका बेसुध हालत में पड़ी हुई थी जल्दीबाजी में उसको अस्पाताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मरने से पहले किसी बात को लेकर सॉरी बोल रही थी प्रियंका
जब पुलिस ने प्रियंका के मोबाइल की जांच की तो पुलिस के भी होश उड़ गए बताया गया कि प्रियंका मरने से पहले अपने पति को 63 बार व्हाट्सएप कॉल कर चुकी थी वही कई वॉयस मैसेज भी भेजा लेकिन उसके पति ने कोई भी जवाब नहीं दिया. वह किसी गलती को लेकर अपने पति को सॉरी बोल रही थी और मनाने की कोशिश कर रही थी लेकिन उसके पति की चुप्पी ने उसकी जान ले ली.प्रियंका के मायके वालों ने बताया कि वह अपनी पत्नी पर शक करता था जिसकी वजह से आए दिन दोनों के बीच मारपीट भी होती थी. जिसकी वजह से प्रियंका अलग हो गई थी.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
