✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शत्रुध्न सिन्हा ने धूमधाम से बेटी दामाद संग सेलिब्रेट किया अपनी शादी की सालगिरह, दामाद की तारीफ में कही ये बात

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:22:22 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जाहिर इकबाल की शादी काफी चर्चा में थी. आज भी सोनाक्षी के पारिवारिक रिश्ते और उनके बीच विवाद की बात कही जाती है लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है, क्योंकि शत्रुध्न सिन्हा यानी सोनाक्षी सिन्हा के पिता ने मीडिया के सामने इस बात का जिक्र किया है कि वह अपनी बेटी की शादी से काफी खुश हैं. वही नये नवेले ससुर बने शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने दामाद जाहिर इकबाल की जमकर तारीफ की है.

जहीर इकबाल ने सेलिब्रेट की सास ससुर की शादी की सालगिरह

सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल आये दिन अपने सास ससुर के प्रति अपना प्यार और इज्जत दिखते हुए नजर आते हैं तो वहीं अब सोनाक्षी के पति इकबाल ने अपने साथ ससुर यानी शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा को खुश करने के लिए एक और कदम बढ़ाया है और दोनों की शादी की सालगिरह मनाई है.जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस फोटो को फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने शेयर किया है.

सुभाष घई की राखी सिस्टर है सोनाक्षी सिन्हा की माता

फोटो में सोनाक्षी सिन्हा, जाहिर इकबाल, पिता शत्रुघ्न सिन्हा माता पूनम सिन्हा फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई भी दिख रहे हैं. शॉन गन अपनी बेटी दामाद के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए सुभाष घई ने एक नोट लिखा है और कहा है कि उनके पहले हीरो और पहले दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी राखी सिस्टर पूनम सिन्हा की शादी की सालगिरह बहुत ही शुभकामनाएं. दोनों की जिंदगी लंबी हो और दोनों खुश रहे.

सुभाष घई ने पूनम सिन्हा के नाम लिखा है प्यारा सा नोट 

वहीं सोनाक्षी सिन्हा की माताजी यानी पूनम सिन्हा के बारे में सुभाष घई ने प्यारी सी बात साझा की है, और लिखा है कि उन्होंने ही अपनी बहन यानी पूनम सिन्हा का कन्यादान किया था. पूनम सिन्हा उनकी राखी सिस्टर है.इन तस्वीरों को देखकर अब मीडिया में चल रहे कयास खत्म हो गए हैं, क्योंकि लोग यह कयास लगा रहे हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी की शादी से खुश नहीं हैं लेकिन जिस तरह से सभी मिलकर शादी की सालगिरह मना रहे हैं उनको देखकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि इन लोगों के बीच विवाद है. हां वही सोनाक्षी के भाई ने उनसे दूर जरूर बनाई है.

Tags:Shatrughan SinhaSonakshi SinhaJahir IqbalPoonam SinhaWedding anniversary of satrudhan Sinha and Poonam SinhaSonakshi Sinha and jahir IqbalDirector Subhash GhaiEntertainmentTrending newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.