✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शर्मनाक! हॉस्पिटल के महिला वॉशरूम में हिडन कैमरा लगा रहा था ये शख्स, तभी महिलाओं ने रंगे हाथ पकड़ा और कर दिया ये हाल, देखिए VIDEO 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:40:55 AM

TNP DESK:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. मामला काफी शर्मनाक और हैरान करने वाला है . बताया जा रहा कि केरल के एक हॉस्पिटल में एक शख्स चोरी छिपे महिला वॉशरूम में हिडन कैमरा लगा रहा था. तभी कुछ महिलाओं ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया. शख्स की उस हरकत से महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. फिर क्या था महिलाओं ने पहले उस शख्स की जमकर धुनाई की. उसके बाद पिटाई करते हुए वीडियो बनाई और फिर से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

मेघ अपडेट नाम के सोशल मीडिया हैंडल से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है. साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि केरल में 33 वर्षीय लैब संचालक असलम को तालुका अस्पताल के एक स्टाफ आवास में महिलाओं के बाथरूम में हिडन कैमरा लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने उसे पुलिस को सौंपने से पहले उसकी जमकर पिटाई की. 

यह वीडियो केरल में कब और कहां का है इसकी कोई जानकारी नहीं है. ना  ही द न्यूज़ पोस्ट इस वीडियो की पुष्टि करता है.  लेकिन इस वीडियो पर अब तक लाखों से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.  वहीं कुछ यूजर्स की इस पर प्रतिक्रिया भी आ रही है . एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोग मानसिक विकृत की हद पार कर दे रहे हैं. तो एक ने लिखा बाथरूम में कैमरा लगाना सिर्फ अपराध नहीं महिलाओं की गरिमा पर भी सीधा हमला है .ऐसे लोगों को कानून सख्त से सख्त सजा दे. एक ने लिखा कि केरल में पढ़े लिखे लोग हैं उसके बाद भी ऐसी हरकत....तो एक ने लिखा इसे ना तो शर्म है और ना ही पछतावा है.

Tags:Viral videoToday viral videoSocial media viral videoTrending videoTwitter viral videoKerala viral videosman was installing a hidden camera in the women's washroom of the hospitalHidden camera in women washroomKarela policeViral newsViral news todayKerala viral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.