✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शर्मनाक ! दरिंदों ने भीड़ के सामने महिला के साथ की रेप की कोशिश, फिर बनाया वीडियो, मणिपुर जैसे कांड से दहला बिहार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 31, 2026, 1:46:37 PM

नालंदा(NALANDA):बिहार के नालन्दा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक महिला के साथ दबंगों ने ऐसी शर्मनाक हरकत की है कि बिहार का सिर एक बार फिर शर्म से झुक चुका है.मणिपुर जैसी घटना को बिहार में दोहराने की कोशिश की गई है.जहां पहले तो हैवानो ने महिला के साथ रेप की कोशिश की, वहीं इसके बाद भी मन नहीं भरा तो महिला को बेइज्जत करते हुए सड़क पर घुमाया.वही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाला गया है जो तेजी से वायरल हो रहा है.

पढ़े कहां का है पूरा मामला 

आपको बता दें कि ये दिल दहला देने वाली घटना बिहार के नालंदा जिले की है.जहां नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में सरेआम एक महिला की आबरू को नीलाम किया गया है.बताया जा रहा है कि तीन बदमाशों ने एक विवाहिता के साथ सरेशाम दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध और शोर मचाने पर जब ग्रामीण मौके पर जुटे, तब भी आरोपित अपनी हरकतों से बाज नहीं आए.भीड़ बढ़ने पर बदमाश वहां से हटे, लेकिन इसके बाद उन्होंने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

मामले में दो लोग गिरफ़्तार 

वही शर्मनाक घटना के बाद पीड़िता के बयान पर गांव के अशोक यादव, मटरू महतो और रविकांत कुमार को नामजद दर्ज प्राथमिकी किया गया है.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मटरू महतो और अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

पढ़े पीड़ित ने क्या बताया 

 पीड़िता ने बताया कि वह शादीशुदा होने के बावजूद अपने मायके में रह रही थी. इसी कारण गांव के कुछ दबंगों की नजर उस पर थी.घटना 26 मार्च की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की है, जब वह किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी.रास्ते में तीनों आरोपितों ने उसे पकड़ लिया और बलात्कार का प्रयास करने लगे.विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए गए और उसके साथ जबरदस्ती की गई.भीड़ के सामने भी नहीं रुके बदमाशमहिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए, लेकिन आरोपितों के दबंग स्वभाव के कारण कोई खुलकर विरोध नहीं कर सका.भीड़ बढ़ने पर आरोपितों ने उसे छोड़ा, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं रुके और महिला के साथ सार्वजनिक रूप से अभद्रता करते हुए वीडियो बनाने लगे.

तीसरे की तलाश जारी है

वही मामले पर नूरसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Tags:viral video of nalanda gangrapenalanda viral videonalanda rape case videovideo of gang rape viralviral video of rajgir gangrape videoviral videorajgir rape videonalanda rape caseup viral videorajgir viral videorape in nalandaviral video of rajgirrajgir rape video casebihar viral video 2019video goes viralraisen rape case videorajgir girls video viralviral video of molestationnalanda-arkestra-viral-videogangrape in nalandagangrape in nalanda biharnalanda incidentnalanda

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.