✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

होली के जश्न में हुड़दंगियों की शर्मनाक हरकत! भैंस को जबरन पिलाई शराब, फिर किया कुछ ऐसा कि...... देखिए Video 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 3, 2026, 11:39:39 AM

TNP DESK- होली खुशियों का त्यौहार है. इस वक्त पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है लेकिन होली के जश्न में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़का दिया है. रंगों के त्योहार के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

होली के नाम पर हैवानियत!

बताया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा का है जहां कुछ युवकों ने होली के जश्न के दौरान एक भैंस के साथ अमानवीय व्यवहार किया.  वीडियो में दिख रहा है कि कुछ हुड़दंगी युवक गाय को जबरन शराब पिलाने की कोशिश कर रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने भैंस बैलगाड़ी से बांध दिया है . भैंस गाड़ी को खींच रही है. किसी ने  इस पूरी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों में भारी आक्रोश है. 

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी.  कई यूजर्स ने इसे त्योहार के नाम पर बर्बरता बताया और पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की. कुछ यूजर्स ने लिखा कि होली जैसे पवित्र त्योहार की आड़ में इस तरह की हरकतें समाज के लिए शर्मनाक हैं. 

पुलिस ने लिया संज्ञान

मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है.  आरोपियों की पहचान की जा रही है पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. 

 पशु क्रूरता पर सख्त कानून

किसी भी जानवर को जबरन नशीला पदार्थ पिलाना और प्रताड़ित करना कानूनन अपराध है. ऐसे मामलों में जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है. 

 

Tags:Viral videoViral video hariyanaHariyana newsShocking Video ViralHoli videoHoli shocking videoCow Forcefully Made To Drink Alcohol

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.