✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कपड़ा गोडाउन की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आरोपी गिरफ्तार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:54:42 PM

मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): मुजफ्फरपुर में कपड़ा गोडाउन की आड़ में बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. पुलिस ने गोदाम में दबिश देकर मौके से चार लड़के और दो लड़कियों को दबोच लिया. इसके साथ ही कमरे से शराब और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है. इन दिनों मुजफ्फरपुर शहर में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा खुलेआम चल रहा है. हाल के दिनों में ही पुलिस ने कई जगहों पर दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया था. इसके बावजूद भी इसे चलाने वाले कारोबारी धड़ल्ले से देह व्यापार चला रहे हैं. 

मुजफ्फरपुर पुलिस ने फिर से कपड़ा गोडाउन की आड़ में चल रहे शराब और शबाब खुलासा किया है. घटना ब्रह्मपुरा थाना इलाके के संगम चौक पमरिया टोला की है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने जब संजय गुप्ता के मकान में छापेमारी की तो अंदर का दृश्य देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस ने मकान से तीनकोठिया इलाके की दो लड़की और औराई इलाके का 4 ग्राहक युवक को मौके से दबोच लिया. इसमें से दो लड़की और दो लड़का आपत्तिजनक हालत में था. इसके साथ ही पुलिस ने मौके से शराब और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. पकड़े गए चारों युवक की पहचान औराई इलाके के राजवीर कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार, और अमरनाथ कुमार के रूप में हुई है. 

यह भी पढ़ें:

प्रशासन और माफियाओं की मिलीभगत से बिहार में फलफूल रहा शराब का अवैध कारोबार : कांग्रेस MLA

जांच में जुटी पुलिस 

वहीं पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह दोनों सगी बहन है और राखी बंधवाने तीनकोठिया से ब्रह्मपुरा आई थी. इतने घने मोहल्ले में देह व्यापार की सूचना पर स्थानीय लोग उग्र हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया. हंगामा बढ़ता देख ब्रह्मपुरा पुलिस की तीन गाड़ी बुलाई गई. कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवक और दोनों युवती को पुलिस ने थाने ले गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि संजय गुप्ता के इस मकान में प्रतिदिन बदल बदल कर युवक और युवती आते थे. कई बार तो कार से लड़की को बुलाया जाता था. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.