☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राजद के वरिष्ठ नेता रमई राम का निधन, नौ बार रहे मुजफ्फरपुर के बोचहां से विधायक

राजद के वरिष्ठ नेता रमई राम का निधन, नौ बार रहे मुजफ्फरपुर के बोचहां से विधायक

मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): बड़ी खबर राजनीति जगत से है. जहां वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रमई राम का पटना में निधन हो गया. वे कई दिन से पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. यहीं उनका इलाज चल रहा था. निधन के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. रमई राम के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक जताया है. रमई राम लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 

बता दें कि रमई राम मुजफ्फरपुर के बोचहां से कई बार विधायक चुने गए थे. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार  की सरकार में वो मंत्री पद संभाल चुके थे. बोचहां में उनकी जबरदस्त पकड़ थी. बोचहां को उनका किला कहा जाता था. रमई राम कुल नौ बार विधायक रहे. हाल ही में बोचहां विधानसभा के उपचुनाव में उनकी बेटी को वीआईपी से प्रत्याशी बनाया गया था. 

Published at:14 Jul 2022 02:17 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.