✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

महादेव बेटिंग एप को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बीजेपी से पूछा सवाल, जानिए पूरा मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:20:40 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): महादेव बेटिंग एप को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भाजपा पर सवाल खड़ा किया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा से सवाल पूछा है.ईडी कई महीनों से ‘महादेव ऐप’ मामले की जांच कर रही है.फिर भी इसे बैन करने में इतना समय लगना आश्चर्य की बात है.

महादेव बेटिंग ऐप को बैन करने की मांग सबसे पहले भूपेश बघेल ने की

महादेव बेटिंग ऐप को बैन करने की मांग भी सबसे पहले 24 अगस्त, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी. उनकी प्रशंसा करने के बजाय प्रधानमंत्री ने उनके ख़िलाफ़ ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय को लगा दिया है.उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री इस बात को लेकर साफ़ झूठ बोल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार ने महादेव ऐप को बैन करने की मांग नहीं की थी.

भूपेश बघेल ने 24 अगस्त, 2023 को ही कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भी आरोपियों की गिरफ़्तारी और केंद्र सरकार द्वारा 28 प्रतिशत टैक्स लगाकर ऑनलाइन बेटिंग को क़ानूनी दर्जा देने की बात उठाई थी. मुख्यमंत्री बघेल कई महीनों से लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि सट्टा खेलाने वाले इस ऐप को केंद्र सरकार बैन क्यों नहीं कर रही है.उन्होंने कहा था कि शायद 28 प्रतिशत जीएसटी के लालच में प्रतिबंध नहीं लग रहा है या कहीं भाजपा का ऐप संचालकों से लेन-देन तो नहीं हो गया है? इसका जवाब भाजपा नेताओं को देना चाहिए. भाजपा सरकार ने इस मामले में दोषियों को गिरफ़्तार तो नहीं ही किया, टैक्स लेकर ऐप संचालकों के ग़लत कार्यों को क़ानूनी वैधता देकर उनका बचाव भी किया. जयराम रमेश ने यह भी कहा कि सारी चीजें स्पष्ट हैं और भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए नहीं तो जनता सब कुछ समझ रही है.

Tags:congress attack bjp on mahadev betting appMahadev betting appbhupesh baghelchhattisgarh cmcongressbjp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.