☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पीएम पोर्टल पर अपशब्द और धमकी भरा मैसेज करना युवक को पड़ा महंगा,  चढ़ा पुलिस के हत्थे 

पीएम पोर्टल पर अपशब्द और धमकी भरा मैसेज करना युवक को पड़ा महंगा,  चढ़ा पुलिस के हत्थे 

समस्तीपुर(SAMASTIPUR): बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां प्रधानमंत्री पोर्टल पर एक शख्स को धमकी भरा मैसेज भेजना काफी महंगा पड़ गया. युवक ने पीएम पोर्टल पर अपशब्द और धमकी भरा मैसेज भेजा था. समस्तीपुर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पटोरी और मोहनपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है. 

जानकारी के मुताबिक मोहनपुर ओपी क्षेत्र के चपरा गांव निवासी रुदल राय ने पीएम पोर्टल पर कुछ अपशब्द लिखते हुए एक धमकी भरा मैसेज पोस्ट किया था. इस बात की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. एसपी हृदयकांत ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया. जिसके बाद मोबाइल टावर के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शनिवार की देर रात आरोपी रुदल राय को गिरफ्तार कर लिया. वहीं कोई भी पदाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं. यहां तक कि पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर जिले हृदयकान्त फोन भी उठाने से परहेज कर रहे हैं.

Published at:10 Jul 2022 04:49 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.