✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मालगाड़ी की बोगी पर चढ़कर ले रहा था सेल्फी, हाई टेंशन तार की चपेट में आया युवक

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:37:42 AM

नालंदा(NALANDA): नालंदा जिले में मौत की खौफनाक मंजर का लाइव वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को खौफ में डाल रहा है. इस वीडियो को देख किसी भी सेल्फी लेने वाले का रोंगटा खड़ा हो जायेगा. गौरतलब है कि बुधवार को एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसा में मालगाड़ी के 8 बोगी बे पटरी होकर गिर गया. जिसके बाद मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंचे और गिरे हुए बोगी पर चढ़कर सेल्फी लेने लगे. इस दौरान अचानक बोगी में करेंट आ गया. जिससे कोसियावा गांव निवासी 16 वर्षीय सूरज कुमार की घटना स्थल पर मौत हो गई और एक युवक बुरी तरह झुलस गया. जिसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद किसी भी तरह से वहां मौजूद लोगों ने मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़कर शव को बाहर निकाला और जख्मी एक युवक को अस्पताल भेजा. लेकिन युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. इस घटना में जहां स्थानीय लोगों ने लापरवाही बरती वहीं रेल प्रशासन ने भी लापरवाही बरतने की हद को पार कर दिया. जिससे एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा जबकि दूसरा अभी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. अगर मालगाड़ी के बेपटरी होने के बाद हाई टेंशन तार की बिजली काट दी गयी होती तो शायद यह घटना नहीं घटती. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.