✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बहन को आपत्तिजनक स्थिति में लड़के के साथ देखा तो बहन ने कर दी भाई की हत्या, जानिए सनसनीखेज मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:40:55 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भाई-बहन के पावन रिश्ते पर उस समय दाग लग गई जब एक बहन ने भाई की कचिया (सिकल) से काटकर हत्या कर दी. दरअसल उम्र में छोटे भाई ने अपनी बहन को उसके बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. उसने तत्काल तो विरोध किया ही बाद में अपने माता-पिता को भी इसकी जानकारी दी.

पूरा मामला 

यह दुर्भाग्यपूर्ण और सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले का है. लड़की 18 साल की है और उसका छोटा भाई 12 साल का था. उसने वेलेंटाइन वीक में अपनी बड़ी बहन को उसके बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. बहन ने उसे मना किया था कि वह माता-पिता को इसके बारे में नहीं बताए. लेकिन भाई ने इस प्रकरण की जानकारी अपने माता-पिता को दे दी. माता पिता ने अपनी बेटी को खूब डांट पिलाई और उस लड़के को भी खोजने लगे. पुलिस के अनुसार इस स्थिति में भाई की बड़ी बहन और उसके बॉयफ्रेंड ने तय किया की लड़की के भाई की हत्या कर दी जाए. जानकारी के अनुसार 2 दिन बाद बहन ने किसी तरह अपने भाई को बुलाया और बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसकी जान ले ली. पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली तो मोबाइल लोकेशन के आधार पर घटनास्थल पर लड़की को धर दबोचा. पहले तो बहन ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया लेकिन जब पुलिस ने दबिश बड़ा ही तो फिर वह टूट गई. पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Tags:crime newssister killed his brother

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.