✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ड्यूटी पर तैनात थे सुरक्षा गार्ड तभी मौत बन कर पहुंची कार,देखिए घटना का खौफनाक वीडियो   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 16, 2026, 12:50:46 PM

TNPDESK:महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. नांदुरा रोड स्थित होटल पुष्पांजली के सामने तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षारक्षकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि दोनों सुरक्षारक्षक कई फीट दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

 होटल के बाहर ड्यूटी कर रहे थे दोनों गार्ड

जानकारी के मुताबिक गोविंद किसन शेगोकार (65) और विवेक देविदास पायघण (41) होटल पुष्पांजली के बाहर सुरक्षारक्षक के रूप में ड्यूटी कर रहे थे. उसी दौरान नांदुरा रोड की तरफ से तेज गति से आ रही सफेद रंग की मारुति सुजुकी वैगनआर कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार बेहद तेज थी. टक्कर लगते ही दोनों सुरक्षारक्षक हवा में उछलकर दूर जा गिरे. हादसे के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल ले जाने से पहले ही हुई मौत

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

 CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरा हादसा रिकॉर्ड हो गया है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी और सीधे सुरक्षारक्षकों को टक्कर मारती हुई आगे निकल गई.

 पहले नाबालिग चालक की चर्चा, बाद में आरोपी गिरफ्तार

शुरुआत में चर्चा थी कि हादसे के वक्त कार कोई नाबालिग चला रहा था. हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी जांच के बाद स्पष्ट किया कि कार प्रितपालसिंग अमरजीतसिंग संधू, निवासी अनिकट रोड, खामगांव चला रहा था.पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

कई धाराओं में मामला दर्ज

मृतक गोविंद शेगोकार के भाई राजेंद्र किसन शेगोकार की शिकायत पर खामगांव शहर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हादसा केवल तेज रफ्तार के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी थी. आरोपी से पूछताछ जारी है.

 इलाके में शोक और गुस्से का माहौल

इस दर्दनाक हादसे के बाद खामगांव शहर में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने लापरवाह ड्राइविंग पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले दोनों सुरक्षारक्षकों को लेकर लोगों में गहरी संवेदना देखी जा रही है.

 मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी बड़ा हादसा

इधर, मुंबई-पुणे महामार्ग पर भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां एक बस ने तीन निजी वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए हेल्प फाउंडेशन की रेस्क्यू टीम गैस कटर की मदद से बचाव कार्य में जुटी रही. हादसे के बाद महामार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. पुलिस ने दूसरे लेन से वाहनों की आवाजाही शुरू कराई.

Tags:MumbaiMaharaMaharsatra Accedent NewsBuldhanaBuldhana NewsBuldhana Viral VideoMahastra NewsViral UpdateAccident newsMaharastra accident news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.