✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नए साल के जश्न पर सुरक्षा का पहरा, रांची के पर्यटन स्थलों पर विशेष निगरानी, प्रशासन अलर्ट 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:52:08 AM
TNP DESK- नव वर्ष के आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. हर कोई इस दिन को अपने तरीके से सेलिब्रेट करता है. इसी बीच राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, पिकनिक स्पॉट्स और पर्यटन स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं.

पर्यटन स्थलों पर विशेष फोकस

हूंडरू फॉल, दशम फॉल, बिरसा जैविक उद्यान, रॉक गार्डन, कांके डैम, हटिया डैम सहित अन्य प्रमुख पिकनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से भीड़ पर नजर रखी जाएगी.

शहर में चेकिंग और पेट्रोलिंग तेज

नव वर्ष की रात और 1 जनवरी को शहर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा. शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस बल की भी विशेष तैनाती की गई है.

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थलों पर ही जश्न मनाएं और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 या नजदीकी थाना से संपर्क करें.

प्रशासन ने दिया ये निर्देश

  • प्रमुख पर्यटन व पिकनिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती

  • ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी

  • नव वर्ष की रात सघन वाहन जांच

  • शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्ती

  • महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान

  • जलाशयों में लाइफ जैकेट पहनने वालों को ही केवल बोटिंग की अनुमति

साथ ही प्रशासन ने नव वर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने की लोगों से अपील की है. 

Tags:Security guard on New Year celebrationsNew year celebrationNew year celebration 2026New year 2026Ranchi policeRanchi DC

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.