✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, लश्करें तैयबा के पांच आतंकवादी गिरफ्तार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:11:34 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):- बडगाम में हिंसा फैलाने के षडयंत्र में जुटे लश्कर ए तैयबा के पांच ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार कर लिया गया . उनके पास से हथियार औऱ आपत्तिजनक साजो सामान भी बरामद हुए हैं.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया जानकारी के मुताबिक बडगाम के खाग इलाके में लश्कर ए तैयबा ने अपने ओवरग्राउंड वर्करों का एक नया माडयूल तैयार किया है. यह माडयूल बडगाम जिले के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षाबलों और कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले के षडयंत्र को अंजाम देने की तैयारी में लगा हुआ है.

पुलिस ने चलाया अभियान

पुलिस ने इस मॉडयूल को पकड़ने के लिए अपने मुखबिरों क सक्रिय किया और मॉडयूल में शामिल पांच ओवरग्राउंड वर्कर्स को चिह्नित कर लिया. इसके बाद पुलिस ने सेना की 62 आरआर के जवानों के साथ मिलकर इन सभी को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया. यह अभियान मंगलवार की शाम को शुरु हुआ और बुधवार सुबह समाप्त हुआ. पकड़े गए लोगों की पहचान रौऊफ अहमद वानी, हिलाल अहमद मलिक, तौफीक अहमद डार, दानिश अहमद डार और शौकत अली डार के तौर पर हुई.

पुलिस ने इन पांचों की निशानदेही पर हथियार का जखीरा और अन्य साजो सामान भी बरामद किया . पकड़ाए गए सभी बारामुला और बडगाम में सक्रिय लश्कर ए तैयबा के आतंकियों के अलावा गुलाम कश्मीर बैठे आतंकी सरगनाओं के साथ भी लगातार संपर्क में थे. हालांकि, अभी भी इनसे पूछताछ जारी है और कई सुराग लगने की संभावना है.

Tags:Security forces get successJammu and Kashmirfive terrorists of Lashkar-e-Taiba arrestedSecurity forces get success in Jammu and KashmirLashkar-e-Taiba

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.