✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नालंदा के हिलसा उपकारा से ताश और गांजा पीते वीडियो वायरल, SDO के छापेमारी के बाद क्या आया सामने जानिए

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:56:45 AM

नालंदा(NALANDA): बिहार के नालंदा जिले के हिलसा उपकारा से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि बंदी बैरक के अंदर ताश खेल रहे हैं, गांजा पी रहे हैं. इसके अलावा वायरल वीडियो में चिलम के साथ आधा दर्जन मोबाइल भी दिख रहा है. इस मामले पर बंदियों ने जेलर पर आरोप लगाया है. बंदियों का कहना है कि जेलर रुपये लेकर बैरक में हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराता है. जेल में खाने और पीने के पानी के लिए भी रुपये लिए जाते हैं.

दो घंटे तक चली छापेमारी में कुछ हाथ नहीं लगा

बता दें कि वीडियो के वायरल होने के बाद एसडीओ सुधीर कुमार के नेतृत्व में जेल के अंदर छापेमारी की गई. यह छापेमारी लगभग दो घंटे तक चली हालांकि पुलिस को इसमें कुछ भी हासिल नहीं हुआ. जिसके बाद एसडीओ ने कहा कि वायरल वीडियो पुराना है.

वीडियो में ये दिखाया गया 

दरअसल, जेल के अंदर का तीन वीडियो वायरल हो रहा है. पहले वीडियो में आधा दर्जन मोबाइल और नशीली सामान दिख रही है. वहीं, वीडियो बनाने वाला बता रहा है कि किस मोबाइल के लिए जेलर कितने रुपए लेते हैं. गांजा और चिलम के लिए कितने रुपए लिए जाते हैं. वह हाथ में रखा गांजा भी दिखा रहा है. दूसरे वीडियो में बैरक के अंदर ताश खेल रहे और अपने बिस्तर पर सो रहे बंदियों को दिखाया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद एसडीओ के नेतृत्व में शनिवार की शाम जेल में छापेमारी की गयी लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा. छापेमारी के बाद एसडीओ ने कहा कि वीडियो के संज्ञान में आते ही छापेमारी की गई लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. वहीं, पूछताछ के बाद पता चला कि अपराधी प्रवृत्ति वाले कुछ बंदियों को हाल ही में दूसरे जेल शिफ्ट किया गया है. इसके विरोध में जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए वीडियो वायरल किया गया है. सुनियोजित तरीके से किसी बंदी ने इसे बनाया है, वीडियो काफी पुराना है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.