✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

70 हजार रुपये रिश्वत लेते SDM का स्टेनो और लिपिक गिरफ्तार, निगरानीकी टीम ने की कार्रवाई

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 5:10:31 PM

TNP DESK- भागलपुर के सदर एसडीएम कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना से आई 9 सदस्यीय टीम ने लिपिक मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम कुमार को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, नाथनगर आपूर्ति विभाग में कार्यरत अभिजीत कुमार से उनकी सेवा संपुष्टि (Service Confirmation) से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने के नाम पर अवैध राशि की मांग की गई थी. लगातार दबाव बनाए जाने पर अभिजीत कुमार ने निगरानी विभाग से शिकायत की.

शिकायत के आधार पर डीएसपी विंध्याचल प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही एसडीएम कार्यालय में रिश्वत की राशि का लेन-देन हुआ, निगरानी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

फिलहाल, निगरानी विभाग की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ पटना ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है.

 

Tags:Bihar newsBhagalpur newsCrime newsSDM's steno and clerk arrestedvigilance team actiomSDM's steno and clerk arrested for accepting bribe

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.