पटना(PATNA): राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने स्कूटी सवार दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी स्थित लोहा गोदाम के समीप का बताया जा रहा है. जहां अज्ञात अपराधियों ने एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को गोली मारकर मौके से फरार हो गए. जहां एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरे युवक को अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है.
CCTV खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फ़ैल गई. मृतक युवकों की पहचान गुलजारबाग निवासी 28 वर्षीय चंदन कुमार और छोटी पहाड़ी निवासी सौरभ कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गई है. मौके पर पटना सिटी एसपी प्रमोद यादव, डीएसपी सहित थानाध्यक्ष पहुंचे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधी की पहचान हो सके.
