टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहता है. ऐसे में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. यह वीडियो है एक व्यक्ति के स्कूटर की. अब आप यह सोच रहे होंगे कि आखिरकार इसके स्कूटर में ऐसा क्या खास है कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तो बता दें कि शायद ही किसी ने ऐसा अनोखा स्कूटर देखा होगा जो दुल्हन की तरह सजा हो. दुल्हन शब्द भी इसकी सजावट के आगे कम पड़े.
स्कूटर को मोती, सितारे ,लाइट, का सजावट
क्रिएटिविटी तो ऐसी जैसे किसी ने कभी ना देखी हो. स्कूटर को मोती, सितारे ,लाइट का इस्तेमाल कर सजावट के तमाम चीजों से सजा दिया गया है. स्कूटर इतनी सजी है कि उसका कोई भी अंग ठीक से दिखाई तक नहीं दे रहा. यह चलता फिरता चमकता स्कूटर देख सभी हैरान हो रहे हैं और लोग इसकी क्रिएटिविटी को दाद दे रहे हैं.
19 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज
इस स्कूटर में एक और खास बात है. इसमें टेलीविजन की व्यवस्था भी की गई है. स्कूटर के ठीक आगे एक छोटा स्क्रीन लगा हुआ है जिसमें आप कोई भी मूवी या वीडियो चला कर देख सकते हैं. यह वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर का बताए जा रहा है. इस वीडियो को एक यूजर ने अपने अकाउंट में शेयर किया है. अब तक ऐसे तकरीबन 19 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं वही का इसके कमेंट सेक्शन पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जिसने भी इस व्यक्ति की क्रिएटिविटी को देखा वह दंग रह गया.