☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

श्रावणी मेला 2025: इस दिन से शुरु हो रहा है सावन का पावन महीना, जानें पहले सोमवार की डेट, और पूजन का शुभ मुहूर्त

श्रावणी मेला 2025: इस दिन से शुरु हो रहा है सावन का पावन महीना, जानें पहले सोमवार की डेट, और पूजन का शुभ मुहूर्त

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सावन का पावन महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित होता है.पूरे महीने भक्त भगवान शंकर पर जलार्पण करते हैं और अपनी अपनी आस्था के अनुरूप पूजा करते है.ऐसा माना जाता है कि हलाहल विष के प्रभाव से जब भगवान शिव गर्मी से तड़पने लगे तब सभी देवताओं ने मिलकर इनके लिए सावन का महीना बनाया, ताकि बारिश होने से इनको जहर के ताप से ठंडक मिले.ऐसा माना जाता है कि अगर सावन के महीने में भक्त भोले बाबा को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ जलार्पण और पूजा करें तो उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है.

जानें पहले सोमवार की डेट

साल 2025 के सावन आने में महज कुछ दिन ही बाकी है, ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि पहला सोमवार किस तारीख को पड़ेगा.वहीं पूजन की पूरी विधि क्या है. आपको बता दें कि इस साल 2025 में सावन का महीना 11 जुलाई से शुरु होनेवाला है जो 9 अगस्त तक चलेगा.

इस दिन से शुरु हो रहा है सावन का पावन महीना

आपको बता दें कि सनातन धर्म में उदय तिथि को विशेष मान्यता दी जाती है, जिसकी वजह से सावन मास की प्रतिपदा 11 जुलाई को सुबह 2:06 बजे से शुरू होकर 12 जुलाई को सुबह 2:08 बजे तक रहेगी. आपको बता दे कि सावन में सोमवार का विशेष महत्व होता है तो चलिए जान लेते है कि सावन की पहली सोमवारी किस तारीख को पड़ रही है.

जानें किस-किस दिन पड़ेगा सोमवार

आपको बताएं कि इस साल सावन में 4 सोमवार पड़ेंगे, जिसमे पहला सोमवार 14 जुलाई,दूसरा सोमवार 21 जुलाई, तीसरा सोमवार 28 जुलाई और चौथा सोमवार 4 अगस्त को पड़ेगा.9 अगस्त को पूर्णिमा के साथ ही सावन समाप्त हो जाएगा.

शुभ योग की वजह से भक्तों को मिलेगा विशेष फल

चलिए अब सावन में पूजन की विधि और शुभ मुहुर्त की बात करते है.ज्योतिष आचार्य की माने तो सावन का पहला सोमवार आयुष्मान, सुकर्म, शोभन सर्वसिद्धि और शिवयोग बनेंगे, इस दौरान भगवान शिव की आराधना से विशेष लाभ भक्तों को मिलेंगे.

 जानें पूजा की विधि

आपको बता दें कि सोमवार के दिन भक्तों को उपवास करना चाहिए, वहीं शिवलिंग पर कच्चा दूध और बेलपत्र आदि चढ़ाना चाहिए, इसके साथ ही फूल चंदन और अक्षत चढ़ाना चाहिए. वहीं इसके बाद भगवान शिव की आरती करनी चाहिए.  ऐसा माना जाता है कि सावन का सोमवारी व्रत करने से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैंऔर भक्त की इच्छा पूरी करते है.

Published at:01 Jul 2025 08:46 AM (IST)
Tags:sawan 2025sawan 2025 datesawan bhajan 2025sawan 2025 kab haisawan 2025 statussawan maas 2025sawan song 2025sawan date 2025sawan dj bhajan 2025sawan 2025 kab se haisawan month 2025shiv puja sawan 2025sawan 2025 start datesawan somwar 2025sawan kab hai 2025sawan 11 july 2025sawan begins 2025sawan somvar 2025sawan status 2025sawan 2025 kab se shurusawan special 2025sawan ka mahina 20252025 me sawan kab haisawan shivratri 2025dharam asthalord shivatrending newsviral news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.