✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Mrs. World 2022: जानिए कौन हैं सरगम कौशल जिसने 21 साल बाद भारत को दिलाया मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:11:11 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): 21 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने मिसेज वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. भारत को ये उपलब्धि सरगम कौशल ने दिलाई है. बता दें की Mrs World 2022 प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिका के लास वेगास में आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता में जम्मू की सरगम कौशल को ये ताज पहनाया गया है. सरगम ने 63 देशों के प्रतियोगियों को पीछे छोड़ कर भारत को ये प्रतिष्ठित खिताब दिलाया. 

सरगम ने पोस्ट कर लिखा लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड

अमेरिका की मिसेज वर्ल्ड 2021 शायलिन फोर्ड ने सरगम को crow भेंट किया. Mrs.पोलनेशिया को प्रथम उपविजेता और Mrs कनाडा को द्वितीय उपविजेता के रूप में सम्मानित किया गया था. भारत को 21-22 साल बाद ये ताज वापस मिला है.सरगम का सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रह हि.वीडियो में देखा जा रहा है कि ताज पहनने के बाद सरगम ईमोशनल हो जाती है. इस दौरान सरगम ने कहा मैं बहुत उत्साहित हूं. लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड," 

कौन हैं सरगम कौशल 

सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहनेवाली है. सरगमने अपनी स्कूली शिक्षा प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांधी नगर जम्मू से की है. उन्होंने महिला कॉलेज, गांधी नगर जम्मू से graduation किया सरगम एक शिक्षक, कंटेंट राइटर, मॉडल और पेंटर हैं. 31 वर्षीय सरगम की शादी भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर जम्मू के लड़के आदित्य मनोहर शर्मा से हुई है. 

पिता ने कहा देश के लिए गर्व की बात 

मिसेज वर्ल्ड के पिता जीएस कौशल ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है. क्योंकि सरगम ने देश के लिए खिताब जीता है. उन्होंने कहा कि बचपन से ही सरगम एक outstanding बच्ची थी और उसने अब तक जो कुछ भी किया है उसमें हमेशा इक्सेल रही है. पिता ने कहा, "भगवान उनकी मदद करता है जो खुद की मदद करते हैं."

इससे पहले, भारत को 2001 में मिला था ये ताज 

गौरतलब है कि मिसेज वर्ल्ड विवाहित महिलाओं के लिए सबसे प्रमुख प्रतियोगिता है. इससे पहले, भारत को केवल एक बार 2001 में ये ताज मिला था. बता दें कि इससे पहले, सरगम कौशल इस साल जून में मुंबई में आयोजित मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 प्रतियोगिता जीती थी और मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए क्वालीफाई किया था. 

इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं सरगम 

मिसेज वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में फाइनल राउंड के लिए, सरगम ने सेक्विन से जड़ी एक स्लीक और एलिगेंट पिंक स्लीवलेस गाउन पहना था. सरगम इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. 

सरगम को मिल रही बधाइयां

सरगम कौशल की जीत के बाद उनके माता-पिता और सरगम को  बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा. बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने हस्ती सरगम को बधाई दे रहे हैं. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सरगम को न केवल ताज जीतने के लिए बल्कि उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी उनको बधाई दी.  

 

Tags:Mrs. World 2022Sargam KaushalSargam Kaushal won the title of Mrs. India 2022sargam koushalmrs india world sargam koushalsargam kaushal mrs indiasargam koushal instagramsargam kaushalmrs sargam kaushalsargam koushal mrs india worldwho is sargam koushalsargam koushal winnersargam koushal crowned mrs india worldsargam koushal jammumrs sargam koushalsargam koushal mrs india world 2022 23

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.