✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सरायकेला: फिर फायरिंग से दहला आदित्यपुर का ये इलाका, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 7, 2026, 11:43:28 AM

सरायकेला (SARAIKELA): जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद है. ताज़ा घटना थाना क्षेत्र के आशियाना इलाके की है. जहां मंगलवार सुबह अज्ञात बदमाशों द्वारा एक घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद इलाके में दहशत फैल गई. वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमे साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ अपराधी सपन दास के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहा है. 

घटना के समय घर के सदस्य अपने- अपने काम में व्यस्त थे

घटना सुबह करीब 6:55 बजे की है. बताया जा रहा है कि दो बदमाश पहुंचे और खिड़की की ओर तीन राउंड फायरिंग कर दी. घटना के समय घर के सदस्य अपने- अपने काम में व्यस्त थे. फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घर में किराये पर रह रहे लोगों ने घटना की जानकारी सपन दास को दी. बाहर निकलने पर घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ. घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक फायरिंग करते और भागते नजर आ रहे है जबकि एक अन्य युवक स्कूटी पर सवार बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खोखा जब्त कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है.

स्थानीय बताए जा रहे है आरोपी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी स्थानीय बताए जा रहे हैं, हालांकि फायरिंग के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र की कानून- व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. गौरतलब है कि आदित्यपुर चुनाभट्टा स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स में हुए गोलीकांड का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. ऐसे में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाएं पुलिस की सक्रियता और अपराध नियंत्रण पर सवालिया निशान लगा रही हैं. स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है. लोगों ने प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:firing news adityapurfiring news adityapur saraikelafiring news adityapur todayadityapur ashiyana newsgolibari in adityapursanjay electronics adityapur casetrending newsviral newsjharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.