✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

 बड़ी खबर : ट्रेन ड्राइवर ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक , दुर्घटनाग्रस्त होने से बची सप्तक्रांति एक्स्प्रेस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:40:50 PM

मोतीहारी(MOTIHARI): दिल्ली के आनंद विहार से चल कर मुजफ्फरपुर जाने वाली 12558 सुपरफास्ट सप्तक्रांति ट्रेन ड्राइवर के सुझबूझ के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई है. हालांकि ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने के बाद ट्रेन के यात्रियों में अफरा तफरी मच गई एवं ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद यात्री बिना कुछ सोचे समझे ट्रेन से कूदने लगे. लेकिन ट्रेन में चल रहे स्कोट पार्टी के जवान मयंक कुमार ने दौड़ दौड़ कर सारे बोगियों में खबर किया कि आग नहीं लगी  है बल्कि ट्रेन को ब्रेक लगाना पड़ा है. 

दरअसल मुजफ्फरपुर मोतिहारी रेलखंड के पीपरा स्टेशन के समीप  चिंतावनपुर कुँअर पुर हाल्ट के पास रेलखंड पर दोहरीकरण का काम चल रहा है. जिसमें काम कर रहे कंपनी के ठेकेदारों ने लापरवाही दिखाते  हुए रेल पटरी का एक गाटर मुख्य लाइन के पास छोड़ दियाऔर रेल पथ निरीक्षक नरेश कुमार मजदूरों के साथ वहां कार्य करवा रहे थे. इधर मोतिहारी के तरफ से अपने पूरे रफ्तार से आ रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस टर्न को देख मजदूर घबरा गए और वहां से अलग हट गए लेकिन अचानक जब ड्राइवर की नजर उस जगह गयी तबतक गाडर ट्रेन में फंस गया और कुछ दूरी तक ट्रेन के साथ घसीटता रहा और ट्रेन पटरी से उतर गई. 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.