✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

3 दशक बाद लौटेगा ‘खलनायक’? मई में रीलीज़ होने जा रही है, संजय दत्त की मूवी खलनायक रिटर्न!

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 26, 2026, 3:23:34 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): फिल्म इंडस्ट्री में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो लंबे समय से अपने किरदार को बरकरार रखते है.उस में से एक किरदार हैं संजय दत्त की जो साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म खलनायक का बल्लू बलराम है. इस भूमिका ने दर्शकों का मन मोह लिया ठाऊर सालों से लोग इसे पसंद करते आ रहे हैं.    

अब लंबे इंतजार के बाद संजय दत्त ने खुद इस फिल्म के सीक्वल को लेकर संकेत दिए हैं, जिससे फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है. दिलचस्प बात यह है कि इस कहानी को आगे बढ़ाने का विचार उन्हें जेल में रहने के दौरान आया था. उन्होंने वहां मौजूद कैदियों से पूछा था कि अगर फिल्म का अगला हिस्सा बने तो क्या वे उसे देखना चाहेंगे. इस पर हजारों कैदियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. इसके बाद उन्होंने सभी से अपनी-अपनी कहानी लिखने को कहा, जिससे उनके पास अलग-अलग नजरियों से तैयार कई कहानी जमा हो गए.

जेल से बाहर आने के बाद संजय दत्त ने ये विचार और लिखी गई कहानियां फिल्म के निर्देशक सुभाष घई के साथ साझा की.सुभाष घई ने भी इस पहल की सराहना की और इसे आगे बढ़ाने में रुचि दिखाई. इस तरह ‘खलनायक’ के दूसरे भाग की नींव एक अनोखे और अलग माहौल में पड़ी.

पहली फिल्म में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं. फिल्म अपने दौर की बड़ी हिट साबित हुई थी, और इसके गाने,खासकर की “नायक नहीं खलनायक हूं मैं”आज भी लोगों को पसंद हैं.

करीब तीन दशक बाद भी इस फिल्म की लोकप्रियता बरकरार है, जो इसकी मजबूत कहानी और किरदारों का प्रमाण है.हालांकि, सीक्वल को लेकर अभी आधिकारिक रूप से कास्टिंग और निर्माण से जुड़ी कई चीजें तय होना बाकी हैं, लेकिन इतना तय है कि ‘खलनायक’ की कहानी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी में है.

Tags:sanjay duttkhalnaayakkhalnaayak2madhuri dixitanil kapoorrelease date of khalnaayak

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.