✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार के बांका में बालू माफियाओं का तांडव, अवैध खनन पर कार्रवाई करने गई पुलिस पर चलाई गोली  

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:47:40 PM

बांका(BANKA): बिहार के बांका जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बेलहर में बालू माफियाओं का तांडव देखने को मिला है. यहां बालू के अवैध खनन को लेकर पुलिस कार्रवाई के विरुद्ध बालू माफियाओं ने जमकर बवाल मचाया. माफियाओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी करने के साथ गोली भी चलाई. जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. ऐसे में पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी का विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बेलहर थाना क्षेत्र चकवारा बालू घाट पर अवैध खनन की शिकायत मिलने पर बेलहर एसडीपीओ ब्रजकिशोर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जैसे ही बालू माफियाओं ने पुलिस को आते देखा उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी और इसी दौरान कुछ फायरिंग होने की भी बात सामने आ रही है.

माफियाओं के फायरिंग करने पर पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग करनी शुरू कर दी. ऐसे में पुलिस द्वारा बालू माफियाओं को खदेड़ने के लिये फायरिंग करने की बात कही जा रही है. बेलहर एसडीपीओ ने भी फायरिंग होने की पुष्टि करते हुए कहा कि फायरिंग बालू माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने के दौरान की गई.

Tags:बिहारबिहार न्यूजपटनापटना न्यूजबिहार ट्रेंडिंगबिहार क्राइम न्यूजबांकाबांका न्यूजबालू माफियाअवैध खननबांका पुलिसफायरिंगअवैध बालू खननBiharBihar NewsPatnaPatna NewsBihar TrendingBihar Crime NewsBankaBanka NewsSand MafiaIllegal MiningBanka PoliceFiringIllegal Sand Mining

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.