✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

HAPPY BIRTHDAY PM MODI: रेत कलाकार सुदर्शन ने मोदी की बनाई आकृति, सभी कहने लगे-वाह!वाह!

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:20:32 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72 वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस दौरान तमाम नेता, अभिनेता और लोग अपनी-अपनी तरफ से पीएम को बधाई दे रहे हैं. वहीं, प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने भी अपनी तरफ से कुछ अलग अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी है.

पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर 1213 मिट्टी के चाय के कप की स्थापना के साथ पांच फीट की रेत की मूर्ति बनाई है. उन्होंने 1213 मिट्टी के चाय के प्याले लगाकर 'हैप्पी बर्थडे मोदी जी' संदेश लिखा है. इसी के साथ पीएम मोदी की 5 फीट ऊंची रेत की मूर्ति बनाई है.

मूर्ति बनाने के लिए पांच टन रेत का हुआ इस्तेमाल

बता दें कि इस मूर्तिकला के लिए लगभग पांच टन रेत का इस्तेमाल किया गया है. पटनायक ने पीएम मोदी के हर जन्मदिन पर अलग-अलग रेत की मूर्तियां बनाई हैं. पूरे मामले पर सुदर्शन पटनायक ने कहा कि 'हमने इन मिट्टी के चाय के गिलास का इस्तेमाल पीएम मोदी की एक चाय विक्रेता से देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा को दिखाने के लिए किया है.

यहां, मैं अपनी कला के माध्यम से पीएम को शुभकामनाएं देता हूं.' पद्म श्री सुदर्शन ने दुनिया भर में 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेत कला चैंपियनशिप और समारोहों में भाग लिया है और देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं. वह हमेशा अपनी कला के माध्यम से एक सामाजिक संदेश फैलाने की कोशिश करते हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.