✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पुल हादसे पर बरसे सम्राट, कहा- नीतीश के विकास मॉडल में भ्रष्टाचार, चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:54:09 AM

पटना(PATNA):बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आगुवानी घाट सुल्तानगंज घाट पर ध्वस्त हुए पुल का स्थल निरीक्षण किया. और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि अपने आपको इंजीनियर मुख्यमंत्री कहने वाले नीतीश कुमार को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए.

नीतीश कुमार को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए-सम्राट

आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं यहां पीपा पुल बनाना चाहता था. बाद में कालखंड 2012 में यहां स्ट्रक्चर पुल की बात सामने आई. 2014 में पुल की स्वीकृति दिलाकर शिलान्यास कराया. मैं क्या जानता था कि बिहार के इंजीनियर मुख्यमंत्री की पूरी इंजीनियरिंग ही फेल हो जाएगी. ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

नीतीश का विकास मॉडल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया-सम्राट

आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि पुल सुल्तानगंज और आगवानी घाट के बीच बन रहा था. जो दो जिलों भागलपुर और खगड़िया जिला को जोड़ने वाला पुल था. नीतीश कुमार का यह जो विकास मॉडल है. ये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है.  भ्रष्टाचार के चलते सारे पुल ध्वस्त हो रहे है. मैं अभी बिहार भर में घूम रहा हूं. पूर्णिया गया था वहां पता चला कि 4 पुल ध्वस्त हुए हैं.

Tags:Samratlashed out at the bridge accidenbridge accidentNitish Kumardie by drowning in a handful of waterbiharbhagalpursamarat choudherycm nitish kumarbjppatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.