✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, जानिए पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर धमकी देने वाले ने क्या कहा 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:24:26 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को अक्सर जान से मारने की धमकी मिलती है. एक बार फिर से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है.  हैरानी की बात ये है कि इस बार धमकी देने वाले ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया था. कॉलर की हिम्मत तो देखिए मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके उसने कहा की वो सलमान ख़ान को 30 तारीख़ को मारेगा. यहां तक कि उसने अपना नाम और पता भी बता दिया. कॉलर ने  अपना ना रॉकी भाई बताया है और कहा की वो जोधपुर का गौरक्षक है.  इस धमकी भरे कॉल के बाद मुंबई प्रशासन अलर्ट हो गई है.  पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. 

सोमवार की रात आया धमकी भरा कॉल 

बता दें कि 10 अप्रैल को सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी की भाई किसी का जान' का ट्रेलर रिलीज हुआ. ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोमवार की रात मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक धमकी भरा कॉल आया. इस कॉल के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. फोन कॉल के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पहले ही कई बार सलमान खान को आ चुके हैं धमकी भरे कॉल 

आपको बता दें कि इससे पहले भी सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. उनके मैनेजर को एक धमकी भरा ई-मेल आया था जिसमें एक्टर से बात करने की बात कही गई थी. मेल में लिखा था कि गोल्डी बराड़ को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है. इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद नहीं देखा होगा तो बोल दियो देख लेना. इसके बाद सलमान खान के मैनेजर ने रोहित और गोल्डी बराड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. फिर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एफ आई आर दर्ज की थी. इसके बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी. 

Tags:entertainmentSalman Khanbollywood newsSalman Khan again received death threatskisi ka bhai kisi kee jaan film trailermumbai police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.