✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News: शौचालय टंकी खोलने के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, परीवार में मचा कोहराम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: July 27, 2024,
Updated: 3:27 PM

गोपालगंज(GOPALGANJ):गोपालगंज में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है.जहां शौचालय के टंकी का सेंटरिंग खोलने के दौरान दो मजदूर की मौत हो गयी.वही इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.घटना मीरगंज थाना के बड़का गांव कोल्ड स्टोरेज के समीप की है.मृतक का नाम रंजन राम और पवन महतो है. दोनो मज़दूर फुलवरिया थाना के तुरकहा गांव के रहने वाले है.

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है

बताया जाता है कि मीरगंज के बड़कागांव निवासी असलम मियां अपने घर का शौचालय बनवा रहे थे.दोनो मजदूर रंजन राम और पवन महतो शौचालय के टंकी के अंदर घुसकर सेंटरिंग हटा रहे थे.उसी दौरान दम घुटने से दोनो मजदूर की मौत हो गयी.इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

ग्रामीणों के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है, और मामले की जांच में जुट गयी है. बता दें कि इसके एक सप्ताह पूर्व भी मांझा थाना के फुलवरिया में शौचालय का सेंटरिंग खोलने के दौरान दो लोगो की मौत गयी थी.

Tags:Two laborers died in biharTwo laborers died in gopalgnajTwo laborers died due to suffocationtoilet tankbiharbihar newsbihar news todaygopalganjgopalganj newsgopalganj news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.