✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंत्री अशोक चौधरी के बयान पर बिहार में सियासी बवाल, राजद प्रवक्ता ने कहा- जदयू अब आरएसएस और भाजपा की पार्टी है

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:42:10 AM

पटना(PATNA): बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के मौलाना मौलवी वाले बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है. अशोक चौधरी के बयान पर विपक्ष पार्टी अब हमलावर हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता ने कहा कि हमने तो पहले ही कहा था कि जनता कोई पार्टी नहीं है, यह संघी पार्टी हो गई है, यह भाजपा की पार्टी हो गई है.

इस दौरान राजद के प्रवक्ता ने अशोक चौधरी पर हमला करते हुए कहा कि, ‘अब मंत्री अशोक चौधरी सीधे तौर पर इस्लाम और मौलाना को ही खारिज कर रहे हैं तो इसका सीधा मतलब है कि कहीं ना कहीं यह लोग पूरी तरीके से आरएसएस और भाजपाई के हो चुके हैं. लेकिन उनको समझना चाहिए कि मुसलमान जहन्नुम में नहीं रहते बल्कि जहन्नुम से भागते हैं.

दरअसल, मंत्री अशोक चौधरी से वक्फ बिल को लेकर जब पूछा गया था कि अल्पसंख्यक और मुस्लिम तंजीम और मौलाना आपसे काफी गुस्साए हुए हैं. तब इस पर मंत्री ने जवाब दिया था कि, ‘हमको किसी मौलाना, किसी  मौलवी और किसी तंजीम की जरूरत नहीं है. सीएम नीतीश कुमार जनता के लिए काम करते हैं. ऐसे में जनता को लगेगा तो नीतीश कुमार को ही वोट करेगी.’  

 

Tags:बिहारबिहार न्यूज़बिहार अपडेटबिहार ट्रेंडिंगबिहार ट्रेंडिंग न्यूज़पटनापटना न्यूजबिहार पॉलिटिक्सराष्ट्रीय जनता दलजनता दल यूनाइटेडसीएम नीतीश कुमारमंत्री अशोक चौधरीराजद प्रवक्तावक्फ बिल पर बवालवक्फ बिलBiharBihar NewsBihar UpdateBihar TrendingBihar Trending NewsPatnaPatna NewsBihar PoliticsRashtriya Janata DalJanata Dal UnitedCM Nitish KumarMinister Ashok ChoudharyRJD spokespersonruckus over Waqf BillWaqf Bill

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.