✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मशहूर सिंगर सोनू निगम के कॉन्सर्ट में हंगामा, सेल्फ़ी के लिए सोनू निगम को दिया धक्का, उनके करीबी को मंच से धकेला  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:40:14 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): कभी-कभी सेलिब्रिटी होना किसी के लिए कितना नुकसान दायक हो सकता है, इसकी बानगी मुंबई के एक कॉन्सर्ट में देखने मिली. सोमवार को जाने माने सिंगर सोनू निगम मुंबई के चेंबूर में परफॉर्म कर रहे थे. इसी दौरान उन पर एक युवक ने हमला कर दिया और उनका यह कॉन्सर्ट किसी बुरे सपने में बदल गया. इस मामले को लेकर सोनू निगम ने पूरी बात बताई और इस मामले को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया है.   

सोनू निगम को दिया गया धक्का  

दरअसल, मशहूर संगीतकार सोनू निगम चेंबूर में परफॉर्म कर रहे थे, तभी स्वप्निल प्रकाश फतेरपेकर नाम के एक शख्स ने सेल्फी को लेकर उन पर और उनकी टीम पर हमला कर दिया. हाथापाई में उस व्यक्ति ने सोनू के करीबी रब्बानी को मंच से धक्का दे दिया. घटना के बाद गायक ने पत्रकारों से बात की और उन्हें बताया कि कैसे चीजें एक बदसूरत मोड़ ले सकती थीं.

सोनू निगम ने बताई पूरी घटना

सोमवार रात की इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इस क्लिप में एक व्यक्ति सेल्फी के लिए गायक के पीछे चल रहा है, जहां उसने सोनू की सुरक्षा और उनके करीबी सहयोगी रब्बानी खान को मंच से नीचे धकेल दिया. घटना के बाद सोनू निगम ने बताया कि “मुझे धक्का दिए जाने के बाद मैं सीढ़ियों पर गिर गया. रब्बानी मुझे बचाने आए और फिर उन्हें भी पीछे से धक्का दिया गया. वह मर सकता था. मैंने इस मामले में शिकायत दर्ज कर दी है, लोगों को इस पर विचार करना चाहिए कि वे किसी को सेल्फी के लिए मजबूर नहीं कर सकते.”

सोनू निगम शिवसेना (यूबीटी) के नेता प्रकाश फतेरपेकर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चेंबूर में थे. शिवसेना (यूबीटी) के नेता प्रकाश फतेरपेकर ने कहा कि जब वह मंच से नीचे उतर रहे थे, तभी कथित तौर पर कुछ लोग गायक के साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ पड़े. उस दौरान बॉडीगार्ड उन लोगों को धक्का देकर दूर करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गलती से सोनू निगम की टीम के एक व्यक्ति को गलती से धक्का लग गया.

Tags:Ruckus at famous singer Sonu Nigam concertfamous singer Sonu Nigam concertSonu Nigam concerSonu Nigam was pushed for selfieclose friend was pushed from the stage

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.